लाइव न्यूज़ :

CBSE 10th Result: सीबीएसई की 10वीं के रिजल्ट आज होंगे 12 बजे जारी, जानें पूरी अपडेट

By विनीत कुमार | Updated: August 3, 2021 11:17 IST

सीबीएसई के 10वीं के नतीजों के लिए इंतजार अब खत्म हो गया है। बोर्ड की ओर से बताया गया है कि नतीजे आज दोपहर जारी किए जाएंगे। इसे बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन चेक किया जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देसीबीएसई के 10वीं के नतीजे आज दोपहर 12 बजे किए जाएंगे जारी, ऑनलाइन करें चेकसीबीएसई पहले ही रोल फाइंडर का लिंक भी जारी कर चुकी है, इसके जरिए अपना रोल नंबर पहले जान लें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 12वीं के बाद अब 10वीं के नतीजों को आज जारी कर दिया जाएगा। इस संबंध में आधिकारिक ऐलान सीबीएसई की ओर से कर दिया गया है। पिछले ही हफ्ते 12वीं के रिजल्ट घोषित किए गए थे।

हालांकि कोरोना महामारी के कारण ये परीक्षाएं आयोजित नहीं हो सकी थी। ऐसे में रिजल्ट के लिए वैकल्पिक मूल्यांकन नीति का इस्तेमाल किया गया है। स्टूडेंट सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in या cbse.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे। 

सीबीएसई 10वीं रिजल्ट के लिए रोल नंबर कैसे जाने

सीबीएसई के 10वीं के नतीजे आप बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको रोल नंबर की जरूरत होगी। चूकी इस बार एडमिट कार्ड जारी नहीं किए जा सके थे, ऐसे में छात्रों को परीक्षा के लिए रोल नंबर नहीं मिला था। इसके बारे में जानने के लिए आपको cbse.gov.in पर सबसे पहले जाना होगा।

यहां आपको रोल नंबर फाइंडर 2021 नजर आएगा। इस पर क्लिक करें। यहां कक्षा 10 का विकल्प चुने और अपनी डिटेल्स वहां भर दें। सब्मिट करते ही आपका रोल नंबर आपके स्क्रीन पर होगा। रोल नंबर को डाउनलोड या नोट कर लें और फिर इसकी मदद से अपना रिजल्ट आप देख सकते हैं।

सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट 30 जुलाई को हुए थे घोषित

सीबीएसई के 12वीं के रिजल्ट 30 जुलाई को घोषित किए गए थे। इस साल पिछले वर्ष की तुलना में 80 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थियों ने इस बार 12वीं कक्षा में 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं जबकि 90 से 95 प्रतिशत के बीच अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों की संख्या में पांच प्रतिशत से अधिक की कमी आई है। 

12वीं के परिणाम के लिए बोर्ड द्वारा गठित 13 सदस्यीय समिति के फैसले के मुताबिक 30 फीसदी अंक दसवीं बोर्ड परीक्षा के आधार पर, अगले 30 फीसदी अंक 11वीं कक्षा के और 40 फीसदी अंक 12वीं कक्षा के यूनिट, छमाही परीक्षा और प्री-बोर्ड परीक्षाओं के आधार पर दिए गए।

टॅग्स :सीबीएसई 10वी रिजल्टसीबीएसई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेClass 12 Maths Paper QR Code: बारहवीं प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड से सीबीएसई ने किया मजाक?, प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड को स्कैन करते ही खुल रहा यूट्यूब वीडियो 

भारतमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर CBSE का बड़ा फैसला, इन देशों में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित; पूरी लिस्ट यहां

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी के पिता ने 10वीं की परीक्षा में शामिल न होने पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों बेटे ने छोड़ा एग्जाम

भारतCBSE Exams 2026: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, सेंटर में इन सामानों को ले जाने पर रोक, जानें रिपोर्टिंग टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह