लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर अलगाववादी नेता शाबिर शाह की बेटी ने CBSE में किया टॉप

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 26, 2018 19:39 IST

सीबीएसई बोर्ड के नतीजे आज घोषित किए गए जिसमें लड़कियों ने एक बार फिर बाजी मारी है। गाजियाबाद की मेघना श्रीवास्तव ने इस बार सीबीएससी में टॉप किया है।

Open in App

जम्मू कश्मीर,26 मई: सीबीएसई बोर्ड के नतीजे आज घोषित किए गए जिसमें लड़कियों ने एक बार फिर बाजी मारी है। गाजियाबाद की मेघना श्रीवास्तव ने इस बार सीबीएससी में टॉप किया है। ऐसे में  जम्मू-कश्मीर में सना शाबिर शाह ने टॉप किया है. सना अलगाववादी नेता शाबिर अहमद शाह की बेटी हैं।

खबर के अनुसार सना ने 12वी के एक्जाम में 97.8 फीसदी अंक हासिल किए हैं। जैसा कि सभी को पता है शाबिर शाह इन दिनों तिहार जेल में बंद है। तमामों आरोपों के चलते शाबिर जेल में हैं।                                                        

इतना ही नहीं सीबीएसई से मान्यता प्राप्त स्कूलों में दिल्ली पब्लिक स्कूल अठवाजन ने राज्य में टॉप स्थान हासिल किया है। डीपीएस श्रीनगर के प्रो-वाइस चेयरमैन विजय धर ने कहा कि इस स्कूल का ओवरऑल परसेंटेज 99.5 फीसदी रहा है।

उन्होंने कहा, ''12वीं के नतीजों में हमारे स्कूल से करीब 160 बच्चों ने 80 फीसदी से ज्यादा अंक हासिल किए है। पिछले साल 82.02 फीसदी बच्चों ने एक्जाम पास किया था तो वहीं इस साल ये आंकड़ा बढ़ कर 83.01 हो गया है।

टॅग्स :सीबीएसई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतCBSE कक्षा 12 के नतीजों पर विवाद: बोर्ड ने कहा- मूल्यांकन में नहीं हुआ AI का इस्तेमाल

भारतCBSE New Rule: अब 9वीं और 10वीं में छात्रों को पढ़नी होंगी तीन भाषाएं, जानिए बोर्ड के इस बड़े फैसले की वजह

भारतCBSE छात्रों के लिए 1 जुलाई से कक्षा नौवीं के लिए तीन भाषाओं की पढ़ाई अनिवार्य

भारतCBSE Class 12 Result 2026 Updates: 17000 से अधिक बच्चों के 95 और 94,000 से अधिक छात्रों को 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक

भारतCBSE Class 12 Result 2026 Out: 85.20% छात्र पास, डिजीलॉकर और आधिकारिक साइट पर तुरंत चेक करें अपना स्कोर

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार