लाइव न्यूज़ :

सीबीएसई की 12वीं के नतीजे आज होंगे जारी, दोपहर 2 बजे आएगा रिजल्ट, जानें कैसे और कहां चेक करें

By विनीत कुमार | Updated: July 30, 2021 11:04 IST

सीबीएसई के 12वीं के परिणाम आज घोषित कर दिए जाएंगे। बोर्ड की ओर से बताया गया है कि 12वीं बोर्ड के रिजल्ट दोपहर 2 बजे घोषित किए जाएंगे।

Open in App

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के 12वीं के रिजल्ट आज जारी होंगे। सीबीएसई ने बताया है कि नतीजे दोपहर 2 बजे जारी किए जाएंगे। इस बार कोरोना महामारी के कारण बोर्ड की परीक्षाएं नहीं हो सकी थी और इन्हें रद्द करना पड़ा था।

ऐसे में सभी स्कूलों को दसवीं और 12वीं कक्षाओं के लिए सीबीएसई की ओर से घोषित अलग वैकल्पिक मूल्यांकन नीति का इस्तेमाल करते हुए परीक्षा परिणाम तैयार करने का काम सौंपा गया था। वैकल्पिक मूल्यांकन नीति के तहत इंटरनल एसेस्मेंट और प्रोजेक्ट सहित दसवीं, ग्यारहवीं और बारहवीं के अंकों को शामिल किया जाना है।  

स्टूडेंट सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in या cbse.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को पहले अपना रोल नंबर पता करना होगा। इसके लिए भी लिंक कल बोर्ड की ओर से जारी किया गया था। 

बता दें कि सीबीएसई ने ये भी पहले ही साफ किया था कि प्राइवेट परीक्षार्थियों के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 16 अगस्त से 15 सितंबर तक आयोजित की जाएंगी। 

CBSE 12th Result: मार्कशीट का फॉर्मूला क्या है

सीबीएसई ने पिछले महीने सुप्रीम कोर्ट से कहा था कि कक्षा 10वीं में प्रदर्शन का 30 प्रतिशत वेटेज 12वीं के नतीजों में शामिल किया जाएगा। ऐसे ही 11वीं के 30 प्रतिशत और 12वीं के प्री-बोर्ड परीक्षा और प्रैक्टिकल आदि के नतीजों का 40 प्रतिशत वेटेज शामिल किया जाएगा।

सीबीएसई के अनुसार 10वीं के 5 विषयों में से 3 विषयों के अच्छे नंबरों को शामिल किया जाएगा। वहीं, 11वीं के पांच विषयों के नंबर का औसत लिया जाएगा। मार्कशीट तैयार करने के इस फॉर्मूले को 13 सदस्यीय पैनल ने तैयार किया था।

टॅग्स :सीबीएसई 12वी रिजल्टसीबीएसईकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेClass 12 Maths Paper QR Code: बारहवीं प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड से सीबीएसई ने किया मजाक?, प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड को स्कैन करते ही खुल रहा यूट्यूब वीडियो 

भारतमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर CBSE का बड़ा फैसला, इन देशों में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित; पूरी लिस्ट यहां

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी के पिता ने 10वीं की परीक्षा में शामिल न होने पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों बेटे ने छोड़ा एग्जाम

भारतCBSE Exams 2026: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, सेंटर में इन सामानों को ले जाने पर रोक, जानें रिपोर्टिंग टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप