लाइव न्यूज़ :

CBSE ने अटकलों के बीच किया साफ, 10वीं और 12वीं की लिखित परीक्षा ही लेगा बोर्ड, ऑनलाइन परीक्षा संभव नहीं

By डॉ. आशीष दुबे | Updated: November 21, 2020 07:28 IST

सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने स्पष्ट किया है कि साल 2021 में 10वीं और 12वीं की परीक्षा पेन और कागज आधारित ही होंगी. इसके लिए तैयारी भी जारी है. ऑनलाइन परीक्षा का सीबीएसई का कोई इरादा नहीं है.

Open in App
ठळक मुद्देCBSE के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा- बोर्ड परीक्षा ऑनलाइन ले पाना संभव नहींऑनलाइन परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों के लेखन कौशल को परख पाना संभव नहीं, ये भी एक बड़ा कारण

नागपुर: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा ऑनलाइन होगी या ऑफलाइन, इसे लेकर विद्यार्थी व पालक असमंजस की स्थिति में हैं. इसे देखते हुए सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने स्पष्ट किया है कि बोर्ड परीक्षाएं पूर्व की तरह पेन व कागज के आधार पर ही लेगा. इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं.

'लोकमत समाचार' के साथ विशेष बातचीत में भारद्वाज ने कहा कि ऑनलाइन परीक्षा स्पर्धा व अन्य प्रवेश परीक्षाओं तक के लिए तो ठीक है, लेकिन बोर्ड परीक्षाएं ऑनलाइन लेना संभव नहीं है. शिक्षा के कई उद्देश्य है. इसमें से एक उद्देश्य विद्यार्थियों के लेखन कौशल को परखना है. ऑनलाइन परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों के लेखन कौशल को परख पाना संभव नहीं है. लिहाजा परीक्षाएं ऑनलाइन की बजाय ऑफलाइन लेने का फैसला किया गया है.

एक और कारण यह भी है कि हमारे यहां ऑनलाइन परीक्षा लेने के लिए आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर भी नहीं है. इन कारणों से ऑनलाइन परीक्षाओं का आयोजन करना विद्यार्थियों के हित में नहीं होगा.

उन्होंने कहा कि विश्व के विकसित देशों में भी ऑफलाइन परीक्षा पर ही जोर दिया जाता है जबकि वहां इंफ्रास्ट्रक्चर काफी मजबूत है. भारद्वाज ने कहा कि परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों को किसी तरह का कोई तनाव न हो, इसके लिए पाठ्यक्रम 30 फीसदी तक कम कर दिया गया है.

सीबीएसई के विषय विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों के अनुरूप पाठ्यक्रम को कम किया है. सीबीएसई के फैसले के बाद ही देश के अन्य राज्यों ने भी अपने यहां पाठ्यक्रम को कम किया है.

टॅग्स :सीबीएसईकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

ज़रा हटकेClass 12 Maths Paper QR Code: बारहवीं प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड से सीबीएसई ने किया मजाक?, प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड को स्कैन करते ही खुल रहा यूट्यूब वीडियो 

भारतमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर CBSE का बड़ा फैसला, इन देशों में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित; पूरी लिस्ट यहां

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष