लाइव न्यूज़ :

CBSE Board Result 2018: 28 मई को आ सकते हैं सीबीएसई बोर्ड 12वीं के रिजल्ट, यहां करें चेक

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 5, 2018 16:39 IST

CBSE Board Results 2018: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं समाप्त हो चुकी है। अब छात्रों को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीबीएसई के कक्षा 12वीं एग्जाम के रिजल्ट (Central Board of Secondary Education Result) 28 मई को जारी कर सकता है। cbse.nic.in पर छात्र अपने रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 5 मई: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं समाप्त हो चुकी है। अब छात्रों को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीबीएसई के कक्षा 12वीं एग्जाम के रिजल्ट (Central Board of Secondary Education Result) 28 मई को जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र सीबीएसई के ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। जैसा कि इस साल सीबीएसई बोर्ड 10वीं कक्षा के गणित का पेपर और 12वीं कक्षा के इकोनॉमिक्स का पेपर लीक हुआ था।  25 अप्रैल को सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं के इकोनॉमिक्स का पेपर दोबारा आयोजित कराई गई।

इस साल सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षाओं की परीक्षाओं में लगभग 28.24 लाख छात्र शामिल हुए थे। बता दें कि सीबीएसई बोर्ड 10वीं में 16.38 छात्र और 12वीं में 11.86 लाख छात्र शामिल थे। इस साल सीबीएसई बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 5 मार्च से शुरू हुई और 4 अप्रैल तक चलीं। वहीं सीबीएसई बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 5 मार्च से शुरू हुई जो 13 अप्रैल 2018 तक चलीं।

यह भी पढ़ें - CBSE Board Result 2018: सीबीएसई बोर्ड के रिजल्ट देखने में होगी आसानी, गूगल से हुआ करार

सीबीएसई का रिजल्ट (CBSE Class 12th Results 2018) जारी होने के बाद ऐसे करें चेक 

1. सबसे पहले छात्र को सीबीएसई बोर्ड  की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in पर जाएं। 2. वेबसाइट पर लॉग इन करने के बाद आपको वहां रिजल्ट (CBSE 12th Board Result) का लिंक दिखेगा। इस लिंक पर क्लिक करें।

Board Exam Results 2018 से जुड़ी ताजा खबरों के लिए यहां करें क्लिक  3. लिकं पर क्लिक करने के बाद आप  अपना रोल नंबर डालें।4. इसके बाद आपका रिजल्ट आपके स्क्रीन पर होगा।5. यहां से आप रिजल्ट की कॉपी भी डाउनलोड कर सकते हैं। 

सीबीएसई बोर्ड के बारे में  

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board of Secondary Education या CBSE) भारत की स्कूली शिक्षा का एक प्रमुख बोर्ड है। भारत के अन्दर और बाहर के बहुत से निजी विद्यालय इससे सम्बद्ध हैं। इसके प्रमुख उद्देश्य हैं - शिक्षा संस्थानों को अधिक प्रभावशाली ढंग से लाभ पहुंचाना, उन विद्यार्थियों की शैक्षिक आवश्यकताओं के प्रति उत्तरदायी होना जिनके माता-पिता केन्द्रीय सरकार के कर्मचारी हैं और निरंतर स्थानान्तरणीय पदों पर कार्यरत हों। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में शिक्षा का माध्यम हिन्दी या अंग्रेजी हो सकता है। इसमें कुल 897 केन्द्रीय विद्यालय, 1761 सरकारी विद्यालय,  5827 स्वतंत्र विद्यालय, 480 जवाहर नवोदय विद्यालय और 14 केन्द्रीय तिब्बती विद्यालय सम्मिलित हैं। उत्तर प्रदेश बोर्ड आफ हाई स्कूल एंड इंटरमीडिएट एजुकेशन पहला बोर्ड था जिसकी स्थापना 1921 में हुई थी।

टॅग्स :एग्जाम रिजल्ट्ससीबीएसई.एनआईसी.इनसीबीएसई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेClass 12 Maths Paper QR Code: बारहवीं प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड से सीबीएसई ने किया मजाक?, प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड को स्कैन करते ही खुल रहा यूट्यूब वीडियो 

भारतमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर CBSE का बड़ा फैसला, इन देशों में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित; पूरी लिस्ट यहां

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी के पिता ने 10वीं की परीक्षा में शामिल न होने पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों बेटे ने छोड़ा एग्जाम

भारतCBSE Exams 2026: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, सेंटर में इन सामानों को ले जाने पर रोक, जानें रिपोर्टिंग टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील