लाइव न्यूज़ :

CBSE Board Result 2018: खुशखबरी! सीबीएसई के छात्र गूगल पर सीधे देखें अपने रिजल्ट, इस तारीख को आएंगे 10वीं/12वीं के नतीजे

By धीरज पाल | Updated: May 16, 2018 19:50 IST

CBSE Board 10th / 12th Result 2018: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (CBSE) जल्द ही सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी कर सकता है। सीबीएसई बोर्ड के छात्र अपने रिजल्ट गूगल पर सीधे देख सकेंगे। बोर्ड 10वीं के 30 मई और 12वीं के 28 मई को नतीजे घोषित किए जा सकते हैं।

Open in App

CBSE Board 10th / 12th Result 2018: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (CBSE) जल्द ही सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी कर सकता है। ताजा जानकारी के मुताबिक सीबीएसई बोर्ड के 10वीं के रिजल्ट 30 मई को जारी किया जा सकता है। वहीं, 12वीं के रिजल्ट 28 मई को जारी हो सकता है। हालांकि पहले खबरें थीं कि दोनों ही कक्षाओं के रिजल्ट साथ में जारी होगा। लेकिन हालिया मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 12वीं के 10वीं के दो दिन बाद जारी किया जा सकता है। रिजल्ट (CBSE 10th Result 2018 / CBSE 12th Result 2018) आधिकारिक वेबसाइट  cbse.nic.in, cbseresults.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। इसके अलावा सीबीएसई बोर्ड के छात्रों के लिए खुशखबरी है। बता दें कि सीबीएसई बोर्ड के छात्र अपने रिजल्ट सीधे गूगल से प्राप्त कर सकते हैं। क्योंकि इस बार गूगल और सीबीएसई के बीच करार हो चुका है।

गूगल पर ऐसे देख सकते हैं रिजल्ट (CBSE Board Results 2018) 

गूगल और सीबीएसई के बीच करार होने के बाद छात्रों को रिजल्ट देखने के लिए भी परेशान नहीं होना पड़ेगा। सीबीएसई के छात्रों को किसी अन्य साइट पर नहीं जाना पड़ेगा। छात्र अपने रिजल्ट गूगल के होम पेज पर ही अपना रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर चेक कर सकते हैं। गूगल ने कहा कि इससे छात्रों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा और बेहद ही आसानी और सरल तरीके से छात्र अपने रिजल्ट देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें - CBSE Board Result 2018: सीबीएसई बोर्ड के रिजल्ट देखने में होगी आसानी, गूगल से हुआ करार

बता दें कि  लगभग 28.24 लाख छात्र सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षाओं के लिए एग्जाम में शामिल थे। 10वीं में 16.38 छात्र और 12वीं में 11.86 लाख छात्र शामिल हैं। सीबीएसई बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 5 मार्च से शुरू हुई और 4 अप्रैल तक चलीं। वहीं सीबीएसई बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 5 मार्च से शुरू हुई जो 13 अप्रैल 2018 तक चलीं। हालांकि कक्षा 12वीं की इकोनॉमिक्स के पेपर 25 अप्रैल को दोबारा आयोजित की गई।  

यह भी पढ़ें - CBSE Board Result 2018: CBSE 12वीं कक्षा का रिजल्ट 28 मई को नहीं होगा जारी: रिपोर्ट

गूगल के अलावा बोर्ड की वेबासइट पर ऐसे देखें रिजल्ट 

- बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in या cbseresults.nic.in को लॉगिन करें।- होम स्क्रीन पर रिजल्ट की लिंक (Class Board Class 10th Results 2018  / 12th Result 2018 CBSE Result) पर क्लिक करें।-  लिंक खुलने के बाद छात्रों को अपना रोल नंबर और मांगी गई अन्य जारी देना होगा। -  इसके बाद एंटर का बटन दबाएं, आपका रिजल्ट (CBSE 10th / 12th Result 2018) स्क्रीन पर होगा, आप चाहें तो इसका प्रिंट आउट भी ले सकते हैं।

टॅग्स :एग्जाम रिजल्ट्ससीबीएसई.एनआईसी.इनसीबीएसई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेClass 12 Maths Paper QR Code: बारहवीं प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड से सीबीएसई ने किया मजाक?, प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड को स्कैन करते ही खुल रहा यूट्यूब वीडियो 

भारतमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर CBSE का बड़ा फैसला, इन देशों में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित; पूरी लिस्ट यहां

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी के पिता ने 10वीं की परीक्षा में शामिल न होने पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों बेटे ने छोड़ा एग्जाम

भारतCBSE Exams 2026: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, सेंटर में इन सामानों को ले जाने पर रोक, जानें रिपोर्टिंग टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील