लाइव न्यूज़ :

CBSE 12th Result 2021: 31 जुलाई तक आएगा 12वीं का रिजल्ट, यहां समझें कैसे मिलेगा आपको नंबर

By विनीत कुमार | Updated: June 17, 2021 12:14 IST

सीबीएसई ने साफ कर दिया है कि 31 जुलाई से पहले इस बार के 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। सीबीएसई ने ये जानकारी गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट को दी। 12वीं की परीक्षा इस बार कोरोना महामारी के कारण नहीं आयोजित हो सकी थी।

Open in App
ठळक मुद्देसीबीएसई ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि 31 जुलाई तक 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे 10वीं सहित 11वीं और 12वीं में प्रदर्शन के आधार पर जारी होंगे फाइनल रिजल्टऐसे छात्र जो नतीजे से खुश नहीं होंगे, उनके लिए परीक्षा की बाद में अलग से व्यवस्था भी की जाएगी

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट को 12वीं के नतीजों को लेकर अपने मूल्यांकन क्राइटेरिया के बारे में बताया। सीबीएसई ने ये भी साफ कर दिया कि इस बार 12वीं के नतीजे 31 जुलाई तक घोषित कर दिए जाएंगे।

दरअसल, कोरोना महामारी के कारण 12वीं की परीक्षा रद्द होने के बाद से ही नतीजों को लेकर संशय बना हुआ था। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट ने 3 जून को दो हफ्ते का समय देते हुए सीबीएसई से छात्रों के मूल्यांकन के फॉर्मूले के बारे में पूछा था। इसी के जवाब में सीबीएसई ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में अपनी रिपोर्ट दी।

CBSE 12th Result 2021: कैसे दिया जाएगा नंबर, क्या है फॉर्मूला

सीबीएसई ने बताया है कि 12वीं के स्टूडेंट्स को उनकी कक्षा 10वीं, 11वीं और 12 तीनों में प्रदर्शन के आधार पर फाइनल रिजल्ट जारी किया जाएगा। इसके तहत 10वीं के 30 फीसदी, 11वीं के 30 फीसदी और 12वीं के 40 फीसदी अंक को मूल्यांकन का आधार बनाया गया है। 

कुल मिलाकर सीबीएसई ने मूल्यांकन के लिए 30:30:40 का फॉर्मूला अपनाया है। इसके तहत कक्षा 10वीं के प्रमुख 5 विषयों में से तीन विषयों के थ्योरी पेपर के नंबर लिए जाएंगे। ये तीन विषय वह होंगे जिसमें किसी अमूक छात्र का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा। इसका वेटेज 30 प्रतिशत होगा।

ऐसे ही कक्षा 11वीं की फाइनल परीक्षा के सभी विषयों के थ्योरी पेपर का नंबर लिया जाएगा। एक औसत के आधार पर इसे शामिल किया जाएगा। इसका वेटेज भी 30 प्रतिशत होगा। वहीं कक्षा 12वीं के यूनिट टेस्ट, मिड टर्म और प्री-बोर्ड एग्जाम में प्रदर्शन को आधार बनाया जाएगा। प्रैक्टिकल परीक्षा का नंबर भी शामिल किया जाएगा। इन सभी का वेटेज 40 प्रतिशत होगा।

टॅग्स :सीबीएसई 12वी रिजल्टसीबीएसईसुप्रीम कोर्टकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप