लाइव न्यूज़ :

CBSE Board Results 2018: 28 से 30 मई के बीच आ सकते हैं सीबीएसई बोर्ड के नतीजे, जानें ये खास बातें

By धीरज पाल | Updated: May 19, 2018 13:26 IST

CBSE Board 10th/12th Result 2018 :केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board of Secondary Education या CBSE) भारत के स्कूली शिक्षा का एक प्रमुख बोर्ड है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (CBSE) प्रत्येक वर्ष मार्च से अप्रैल महीने के बीच बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित कराता है। अगर छात्र रिजल्ट के विषय में कोई जानकारी चाहते हैं तो बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 19 मई: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board of Secondary Education या CBSE) भारत के स्कूली शिक्षा का एक प्रमुख बोर्ड है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (CBSE) प्रत्येक वर्ष मार्च से अप्रैल महीने के बीच बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित कराता है। सीबीएसई बोर्ड के एग्जाम खत्म हो चुके हैं। जल्द ही सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं (CBSE Board class 12th Results 2018) के नतीजे जारी कर सकता है। छात्रों को बता दें कि सीबीएसई बोर्ड की ओर से अभी कोई आधिकारिक घोषणा जारी नहीं हुआ है। लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि सीबीएसई बोर्ड के 10वीं (CBSE Board class 10th Results 2018) के रिजल्ट 28 से 30 मई के बीच जारी किया जा सकता है। छात्र अफवाहों में कतईं ना पड़ें। जैसे ही बोर्ड की ओर से रिजल्ट को लेकर कोई भी सूचना आता है हम आपको बता खबर के माध्यम से बता देंगे। अगर छात्र रिजल्ट के विषय में कोई जानकारी चाहते हैं तो बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट Cbse.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।   

इसे पहले खबरें थीं कि सीबीएसई बोर्ड 10वीं के रिजल्ट (CBSE Board Results 2018) 28 मई को जारी किया जा सकता है। आमतौर पर सीबीएई बोर्ड के रिजल्ट मई के अंतिम और जून के पहले सप्ताह में जारी हुए है। वहीं, 12वीं के रिजल्ट 30 मई को जारी हो सकता है। पिछले साल 3 जून को सीबीएसई बोर्ड 10वीं (CBSE Board Results 2018 Class 10th) के नतीजे जारी हुए थे वहीं, 12वीं (CBSE Board Results 2018 Class 12th) के नतीजे 28 मई 2017 को जारी हुए थे। । इस साल सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षाओं की परीक्षाओं में लगभग 28.24 लाख छात्र शामिल हुए थे। बता दें कि सीबीएसई बोर्ड 10वीं में 16.38 छात्र और 12वीं में 11.86 लाख छात्र शामिल थे। इस साल सीबीएसई बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 5 मार्च से शुरू हुई और 4 अप्रैल तक चलीं। वहीं सीबीएसई बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 5 मार्च से शुरू हुई जो 13 अप्रैल 2018 तक चलीं। हालांकि कक्षा 12वीं की इकोनॉमिक्स के पेपर 25 अप्रैल को दोबारा आयोजित की गई।  

यह भी पढ़ें - CBSE Board Result 2018: सीबीएसई बोर्ड के रिजल्ट देखने में होगी आसानी, गूगल से हुआ करार

सीबीएसई बोर्ड 10वीं/12वीं के नतीजे यूं करें चेक 

1. स्टूडेंट्स सीबीएसई बोर्ड  की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in  या अन्य वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं। 2. स्टूडेंट्स होम स्क्रीन पर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।   3. रोल नंबर, नाम, रजिस्ट्रेशन या पूछी गई जानकारियां भरें।4.  स्क्रीन पर मौजूद रिजल्ट की कॉपी को डाउनलोड कर कर उसका प्रिंट आउट ले लें। 

सीबीएसई बोर्ड के छात्रों के लिए ये बड़ी खुशखबरी!

गूगल और सीबीएसई के बीच करार के बाद सीबीएसई का रिजल्ट देखना आसान हो गया है। छात्र अपने रिजल्ट गूगल के होम पेज पर ही अपना रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर चेक कर सकते हैं। गूगल ने कहा कि इससे छात्रों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा और यह बेहद ही आसान और सरल तरीका है।

टॅग्स :एग्जाम रिजल्ट्ससीबीएसई.एनआईसी.इनसीबीएसई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेClass 12 Maths Paper QR Code: बारहवीं प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड से सीबीएसई ने किया मजाक?, प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड को स्कैन करते ही खुल रहा यूट्यूब वीडियो 

भारतमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर CBSE का बड़ा फैसला, इन देशों में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित; पूरी लिस्ट यहां

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी के पिता ने 10वीं की परीक्षा में शामिल न होने पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों बेटे ने छोड़ा एग्जाम

भारतCBSE Exams 2026: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, सेंटर में इन सामानों को ले जाने पर रोक, जानें रिपोर्टिंग टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील