लाइव न्यूज़ :

CBSE 10th Results: दीपस्ना और धातरी ने किया महाराष्ट्र टॉप, आयुषी गोवा के शिखर पर

By एसके गुप्ता | Updated: May 7, 2019 13:01 IST

CBSE 10th Results: दीपस्ना पांडा दसवीं बोर्ड परीक्षा में 500 में से 497 अंक हासिल कर महाराष्ट्र टॉप करने वाली दीपस्ना पांडा ने कहा कि मुझे डॉक्टर बनना है, क्योंकि मुझे दूसरों की मदद करना अच्छा लगता है. दीपस्ना ने बताया कि मैंने स्कूल टॉप करने तक तो सोचा था, लेकिन महाराष्ट्र टॉपर बनूंगी ऐसा सपने में भी नहीं आया.

Open in App
ठळक मुद्देदीपस्ना नवीं मुंबई स्थित एपीजे स्कूल की छात्रा हैं. गोवा टॉपर : आयुषी साहू गोवा टॉपर आयुषी साहू ने कहा कि उसे आईएएस बनना है.

CBSE 10th Results 6 मई को घोषित किए गए, जिसमें महाराष्ट्र से चार विद्यार्थियों ने 500 में से 497 अंक हासिल किए. इनमें पहली रैंक दीपस्ना पांडा, दूसरी  कौशल मेहता, तीसरी एड्री दास और चौथी जयंत ने संयुक्त रूप से 497-497 अंक हासिल किए. वहीं, गोवा पणजी स्थित केंद्रीय विद्यालय बमबालिम की छात्रा आयुषी साहू ने 500 में से 493 अंक हासिल कर गोवा टॉप किया.

महाराष्ट्र टॉपर : दीपस्ना पांडा

CBSE दसवीं बोर्ड परीक्षा में 500 में से 497 अंक हासिल कर महाराष्ट्र टॉप करने वाली दीपस्ना पांडा ने कहा कि मुझे डॉक्टर बनना है क्योंकि मुझे दूसरों की मदद करना अच्छा लगता है. दीपस्ना ने बताया कि मैंने स्कूल टॉप करने तक तो सोचा था, लेकिन महाराष्ट्र टॉपर बनूंगी ऐसा सपने में भी नहीं आया. दीपस्ना के गणित में 100, विज्ञान में 100, संस्कृत में 100, सामाजिक विज्ञान में 99 और अंग्रेजी में 98 अंक हैं. दीपस्ना नवीं मुंबई स्थित एपीजे स्कूल की छात्रा हैं. दीपस्ना ने बताया कि मम्मी-पापा की वजह से मैं टॉपर बन पाई हूं. अच्छे नंबर हासिल करने के लिए हमें टाइम टेबल का अनुशासित होकर पालन करना चाहिए. लक्ष्य स्पष्ट होना चाहिए. साथ ही आपने जो पढ़ा उसे ठीक से समझना ज्यादा मायने रखता है.

महाराष्ट्र टॉपर : धातरी कौशल मेहता

मुझे इंजीनियर बनना है. आईआईटी बॉम्बे में एडमिशन लेना है. इसके लिए अभी 12वीं में भी अच्छा स्कोर करना है. मैंने सोचा नहीं था कि मैं महाराष्ट्र टॉपर बनूंगी. बस यह सोचा था कि अच्छा स्कोर करना है. धातरी ने गणित में 100, विज्ञान में 100, सामाजिक विज्ञान में 100, संस्कृत में 100 और अंग्रेजी में 97 अंक हासिल किए हैं. धातरी कौशल ने लोकमत से बातचीत में बताया कि वह ठाणे स्थित रिलायंस फाउंडेशन स्कूल की छात्रा हैं. उनके पिता रिलायंस इंडस्ट्रीज में उपाध्यक्ष हैं. धातरी ने कहा कि मेरी इस उपलब्धि में मम्मी, पापा और स्कूल शिक्षिकाओं का विशेष योगदान है. केवल परीक्षाओं के दिनों में पढ़ाई से अच्छे नंबर नहीं मिल सकते.

गोवा टॉपर: आयुषी साहू

CBSE की 10वीं की परीक्षा में गोवा टॉपर आयुषी साहू ने कहा कि उसे आईएएस बनना है. इसके लिए बाहरवीं साइंस स्ट्रीम से करनी है. आयुषी की बड़ी बहन ने इस साल बारहवीं उत्तीर्ण की है और वह स्कूल में कॉमर्स स्ट्रीम की टॉपर रही हैं. भाई 5वीं कक्षा में पढ़ता है. आयुषी ने कहा कि माता-पिता दोनों व्यवसाय करते हैं. उन्होंने बताया कि मैंने परीक्षा की तैयारी को लेकर कभी तनाव नहीं लिया. बस घर पर दो से तीन घंटे पढ़ाई की और बाकी जो स्कूल में पढ़ाया उसे ध्यान से समझा. आयुषी ने गणित में 100, सामाजिक विज्ञान में 99, विज्ञान में 98, अंग्रजी में 98 और हिंदी में 98 अंक हासिल किए हैं.

टॅग्स :सीबीएसई 10वी रिजल्टसीबीएसईसीबीएसई.एनआईसी.इन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेClass 12 Maths Paper QR Code: बारहवीं प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड से सीबीएसई ने किया मजाक?, प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड को स्कैन करते ही खुल रहा यूट्यूब वीडियो 

भारतमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर CBSE का बड़ा फैसला, इन देशों में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित; पूरी लिस्ट यहां

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी के पिता ने 10वीं की परीक्षा में शामिल न होने पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों बेटे ने छोड़ा एग्जाम

भारतCBSE Exams 2026: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, सेंटर में इन सामानों को ले जाने पर रोक, जानें रिपोर्टिंग टाइमिंग

भारतPariksha Pe Charcha 2026: दोहरा जीवन जीते-जीते हम सभी नहीं क्या पाखंडी बन जाते हैं!

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?