लाइव न्यूज़ :

CBI ने मुजफ्फरपुर आश्रय केंद्र में नाबालिग लड़कियों के यौन उत्पीड़न केस की जांच कर रहे DIG समेत 19 अधिकारियों के किए तबादले

By भाषा | Updated: January 3, 2020 12:20 IST

प्रशासनिक अधिकारी कार्मिक डी पी सिंह के हस्ताक्षर से जारी आदेश में स्पष्ट है कि जिन अधिकारियों को किसी संवैधानिक अदालत की ओर से विशेष रूप से उनका नाम लेकर किसी मामले में निगरानी रखने, जांच करने या पूछताछ करने का निर्देश दिया गया है, वे ऐसा करते रहेंगे। आदेश में यह भी कहा गया है कि इसे सीबीआई निदेशक की स्वीकृति मिली है।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों के मुताबिक भ्रष्टाचार निरोधक इकाई का नेतृत्व कर रहे डीआईजी नितिन दीप को भ्रष्टाचार निरोधक-पांचवीं इकाई का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।मुखर्जी यहां विवेक प्रियदर्शी की जगह लेंगे जिन्हें जयपुर स्थानांतरित किया गया है। प्रियदर्शी ने 2जी स्पेक्ट्रम मामलों में जांच का नेतृत्व किया था।

सीबीआई ने दो डीआईजी, 14 पुलिस अधीक्षकों और तीन अतिरिक्त एसपी समेत 19 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया है। पीटीआई के पास उपलब्ध आदेश की प्रति के अनुसार मुजफ्फरपुर आश्रय केंद्र में नाबालिग लड़कियों के यौन उत्पीड़न मामले में जांच की अगुवाई कर रहे उप महानिरीक्षक (डीआईजी) अभय सिंह को कोलकाता में विशेष अपराध शाखा से दिल्ली में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ लाया गया है, लेकिन वह यौन उत्पीड़न मामलों की जांच करते रहेंगे।

प्रशासनिक अधिकारी कार्मिक डी पी सिंह के हस्ताक्षर से जारी आदेश में स्पष्ट है कि जिन अधिकारियों को किसी संवैधानिक अदालत की ओर से विशेष रूप से उनका नाम लेकर किसी मामले में निगरानी रखने, जांच करने या पूछताछ करने का निर्देश दिया गया है, वे ऐसा करते रहेंगे। आदेश में यह भी कहा गया है कि इसे सीबीआई निदेशक की स्वीकृति मिली है।

अधिकारियों के मुताबिक भ्रष्टाचार निरोधक इकाई का नेतृत्व कर रहे डीआईजी नितिन दीप को भ्रष्टाचार निरोधक-पांचवीं इकाई का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उन्होंने कहा कि एसपी पार्थ मुखर्जी को यहां मुख्यालय में एआईजी के रूप लाया गया है। वह कोलकाता स्थित आर्थिक अपराध चतुर्थ इकाई को देख रहे थे जो चिटफंड मामलों की जांच कर रही थी।

मुखर्जी यहां विवेक प्रियदर्शी की जगह लेंगे जिन्हें जयपुर स्थानांतरित किया गया है। प्रियदर्शी ने 2जी स्पेक्ट्रम मामलों में जांच का नेतृत्व किया था। आर्थिक अपराध-तृतीय इकाई में एसपी विजयेंद्र बिदरी का तबादला इंटरपोल समन्वय इकाई में कर दिया गया है और वह एजेंसी की सिस्टम्स विंग को देखेंगे। अधिकारियों के अनुसार अगस्ता वेस्टलैंड, विजय माल्या और अन्य मामलों की जांच कर रहे दल में शामिल किरन एस को भ्रष्टाचार निरोधक-पांचवीं इकाई में भेजा गया है।

अफसरों के अनुसार अन्य जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है या जिन्हें अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है उनमें एसपी अभिषेक दुलार, अनूप टी मैथ्यू, राजपाल मीना, शियस ए, जयदेवन ए, सुधांशु धर मिश्रा, पी के मांझी, जय नारायण राणा, शांतनु कर और पी के पांडेय हैं। अतिरिक्त एसपी संजय कुमार सिन्हा, एस डी मिश्रा और गजानंद बैरवा का भी तबादला कर दिया गया है।  

टॅग्स :सीबीआईइंडियामुजफ्फरपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?