लाइव न्यूज़ :

नीट पेपर लीक कांड में गिरफ्त में आए आरोपियों से CBI की टीम कर रही है पूछताछ, आरोपियों का है महाराष्ट्र, गुजरात कनेक्शन

By एस पी सिन्हा | Updated: June 30, 2024 17:03 IST

सीबीआई को कोर्ट से कुल पांच आरोपियों की रिमांड मिली है। इसमें हजारीबाग के ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. एहसानुल हक, वाइस प्रिंसिपल इम्तियाज आलम और पत्रकार जमालुद्दीन शामिल है।

Open in App

पटना: नीट पेपर लीक कांड की जांच कर रही सीबीआई की टीम ने आज दूसरे दिन भी पटना के बेऊर जेल पहुंचकर आरोपियों से पूछताछ की। शनिवार को भी सीबीआई की टीम ने बेउर जेल पहुंचकर आरोपियों से पूछताछ की थी। सीबीआई को कोर्ट से कुल पांच आरोपियों की रिमांड मिली है। इसमें हजारीबाग के ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. एहसानुल हक, वाइस प्रिंसिपल इम्तियाज आलम और पत्रकार जमालुद्दीन शामिल है। सीबीआई को इन तीनों आरोपियों की 5 दिन की रिमांड मिली है। मनीष और आशुतोष भी 5 दिनों की रिमांड पर हैं, जबकि चिंटू और मुकेश को पहले से ही सीबीआई ने रिमांड पर रखा है। इन सातों आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जा रही है।

सीबीआई प्रिंसिपल डॉ. एहसानुल हक का तीन महीने का कॉल डिटेल खंगाल रही है और उसके बिहार से कनेक्शन की जांच कर रही है। सीबीआई की टीम आज फिर दूसरे दिन बेऊर जेल पहुंची है, जहां 13 आरोपियों से पूछताछ की। इनमें 6 परीक्षा माफिया, 4 अभ्यर्थी और 3 अभिभावक शामिल हैं। इन 13 आरोपियों में पटना के दानापुर का आयुष राज, रोहतास का बिट्टू कुमार, दानापुर का अखिलेश कुमार, समस्तीपुर का सिकंदर यादवेंदु, पटना के नेपाली नगर का आशुतोष कुमार, पटना के ही एकंगरसराय का रोशन कुमार, गया जिले का नीतीश कुमार, समस्तीपुर का अनुराग यादव, रांची का अभिषेक कुमार, गया के बाराचट्टी का शिवनंदन कुमार, रांची का अवधेश कुमार, पटना का अमित आनंद और समस्तीपुर की रानी कुमारी शामिल हैं। 

बता दें कि संजीव मुखिया से इन सभी के कनेक्शन जुड़े हुए हैं। इसके साथ ही आरोपियों का महाराष्ट्र, गुजरात और अन्य राज्यों में नीट पेपर लीक मामले में पकड़े गए आरोपियों से क्या कनेक्शन है, इसकी भी जांच की जा रही है। सीबीआई को शक है कि हजारीबाग के ओएसिस स्कूल से ही पेपर लीक हुआ है। इसके बाद पेपर संजीव मुखिया तक पहुंचा, जिसने अपने गुर्गे चिंटू को प्रश्नपत्र मोबाइल पर भेजवाया। चिंटू और रॉकी ने एमबीबीएस स्टूडेंट से पेपर सॉल्व करवाया और फिर प्रश्न पत्र और उत्तर पटना के लर्न प्ले स्कूल में अभ्यर्थियों को दिए गए। इसी स्कूल की छत पर जले हुए प्रश्न पत्र मिले थे, जिनके सीरियल कोड की जांच में पता चला कि वे ओएसिस स्कूल के थे।

टॅग्स :नीटसीबीआईबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप