लाइव न्यूज़ :

सीबीआई ने पेश की सफाई, कहा- नीरव मोदी, चोकसी के भागने में हमारा कोई हाथ नहीं

By भाषा | Updated: September 16, 2018 03:14 IST

सीबीआई ने  शनिवार को कहा कि पंजाब नेशनल बैंक के दो अरब रूपये से ज्यादा के घोटाले में हीरा कारोबारी नीरव मोदी और मेहुल चोकसी के फरार होने में उसके अधिकारियों का कोई हाथ नहीं है।

Open in App

नई दिल्ली, 16 सितंबर। सीबीआई ने  नीरव मोदी और मेहुल चोकसी  के फरार होने पर सफाई पेश की है। सीबीआई ने  शनिवार को कहा कि पंजाब नेशनल बैंक के दो अरब रूपये से ज्यादा के घोटाले में हीरा कारोबारी नीरव मोदी और मेहुल चोकसी के फरार होने में उसके अधिकारियों का कोई हाथ नहीं है।

कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी ने एजेंसी पर भगोड़ा कारोबारी विजय माल्या के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर को जानबूझकर कमजोर करने का आरोप लगाया है। बहरहाल, एजेंसी ने कहा है कि फैसला इसलिए किया गया क्योंकि उसे हिरासत में लेने या गिरफ्तार करने के लिए ठोस वजह नहीं थी।

राहुल गांधी ने ट्वीट कर दावा किया, ' सीबीआई के संयुक्त निदेशक ए के शर्मा ने माल्या के लुकआउट नोटिस को कमजोर किया जिससे माल्या भागने में कामयाब रहा। शर्मा गुजरात कैडर के अधिकारी हैं और वह सीबीआई में प्रधानमंत्री के बेहद पसंदीदा हैं। यही अधिकारी नीरव मोदी और मेहुल चोकसी के भागने की योजना के प्रभारी थे।"

सीबीआई ने कहा है कि डायमंड कारोबारी नीरव मोदी और उसके मामा चोकसी के बारे में बैंक से जब शिकायत मिली तबतक नीरव मोदी और मेहुल चौकसी को भारत छोड़े एक महीना हो चुका था।

एजेंसी के एक प्रवक्ता ने शनिवार को जारी विज्ञप्ति में कहा, ‘‘इसलिए उनके देश से फरार होने में सीबीआई के किसी अधिकारी का हाथ होने का सवाल ही नहीं उठता। बैंक से शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने मामले में तुरंत कदम उठाया।’’ मीडिया की कुछ खबरों में माल्या के मामले में शर्मा का नाम आया है। शर्मा अभी अतिरिक्त निदेशक हैं।

टॅग्स :सीबीआईविजय माल्यामेहुल चौकसीनीरव मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

भारत अधिक खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो