लाइव न्यूज़ :

ऑक्सफैम इंडिया के खिलाफ सीबीआई ने दर्ज किया केस, विदेशी फंडिंग नियमों के उल्लंघन करने का आरोप

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 19, 2023 22:13 IST

गृह मंत्रालय द्वारा दायर की गई शिकायत के अनुसार ऑक्सफैम इंडिया ने 2013 और 2016 के बीच नामित बैंक खाते के बजाय अपने विदेशी योगदान उपयोग खाते में सीधे लगभग 1.5 करोड़ रुपये प्राप्त किए।

Open in App
ठळक मुद्देऑक्सफैम इंडिया के खिलाफ सीबीआई ने प्राथमिकी दर्ज कीविदेशी फंडिंग नियमों के प्रावधानों का उल्लंघन करने के लिए मामला दर्ज एजेंसी ने ऑक्सफैम इंडिया के दिल्ली में स्थित कार्यालय में छापेमारी भी की

नई दिल्ली: सीबीआई ने विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम (FCRA) के उल्लंघन के मामले में ऑक्सफैम इंडिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने ऑक्सफैम इंडिया के दिल्ली में स्थित कार्यालय में छापेमारी भी की है।

गृह मंत्रालय द्वारा  दायर की गई शिकायत के अनुसार ऑक्सफैम इंडिया ने 2013 और 2016 के बीच नामित बैंक खाते के बजाय अपने विदेशी योगदान उपयोग खाते में सीधे लगभग 1.5 करोड़ रुपये प्राप्त किए। शिकायत में ये भी आरोप लगाया गया है कि ऑक्सफैम इंडिया ने वित्तीय वर्ष 2019-20 में सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च (सीपीआर) को विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम (एफसीआरए), 2010 के नियमों का उल्लंघन करते हुए 12.71 लाख रुपये दिए।

इसमें कहा गया है कि संगठन ने सामाजिक गतिविधियों को करने के लिए एफसीआरए पंजीकरण प्राप्त किया था, लेकिन कमीशन के रूप में अपने सहयोगियों या कर्मचारियों के माध्यम से सीपीआर को किया गया भुगतान- पेशेवर या तकनीकी सेवाएं- इसके घोषित उद्देश्यों के अनुरूप नहीं है। इसमें आरोप लगाया गया कि यह एफसीआरए 2010 की धारा आठ और 12(4) का उल्लंघन है।

सीबीआई ने कहा कि उसने गृह मंत्रालय की एक शिकायत पर कार्रवाई की, जिसने पिछले साल जनवरी में ऑक्सफैम इंडिया के एफसीआरए लाइसेंस को निलंबित कर दिया था। बता दें कि ऑक्सफैम इंडिया एक गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) है जो गरीबी, असमानता, लैंगिक न्याय और जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों पर काम करता है। विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम (FCRA) के उल्लंघन के मामले में सीबीआई द्वारा दर्ज एफआईआर पर प्रतिक्रिया देते हुए ऑक्सफैम किसी भी गलत काम से इनकार किया है और कहा है कि वह अधिकारियों के साथ सहयोग कर रहा है।

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने ऑक्सफैम इंडिया के अलावा लखनऊ में भारतीय विकास समूह (इंडिया चैप्टर) और दो अन्य गैर सरकारी संगठनों के खिलाफ भी कथित तौर पर भारत के विदेशी फंडिंग नियमों के प्रावधानों का उल्लंघन करने के लिए मामला दर्ज किया है।

टॅग्स :ऑक्सफैमसीबीआईMinistry of Home Affairsक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए