लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में खेला बिहार में नहीं हुआ, तेजस्वी यादव ने कहा- 2024 में 40 सीट जीतेंगे, चोकसी, नीरव मोदी, ललित मोदी और विजय माल्या पर क्या किया

By एस पी सिन्हा | Updated: August 24, 2022 18:52 IST

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विभिन्न नेताओं के खिलाफ छापों से नाराज बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और आयकर विभाग को ‘तीन जमाई’ करार दिया जिन्हें भाजपा उन राज्यों में भेजती है जहां वह सत्ता में नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी के इतना कहते ही भाजपा विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया।  BJP के साथ रहे तो राजा हरिश्चंद्र बन जाएंगे और हाथ छोड़ देंगे तो भ्रष्टाचारी। भाजपा का एक ही फॉर्मूला है। जो डरेगा उसे डराओ। जो नहीं डरेगा उसे खरीद लो।

पटनाः महागठबंधन सरकार गठन के बाद सदन के अंदर शक्ति परीक्षण के दौरान भाजपा के आरोपों का जवाब देते हुए उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि जहां-जहां भाजपा खुद को हारता हुआ देखता है, वहां सीबीआई, ईडी और इनकम टैक्स की मदद लेने लगते हैं।

तेजस्वी के इतना कहते ही भाजपा विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान तेजस्वी ने कहा कि जैसे महाराष्ट्र में खेला हुआ वैसे बिहार में नहीं हुआ। इनको(भाजपा) भय 2024 का है, 2024 में 40 की 40 सीट(लोकसभा) हम जीतेंगे। ये(भाजपा) डर से सदन में हमारा सामना नहीं कर पा रहे हैं तो अपने तीनों जमाइयों को आगे कर दिया, CBI, ED और IT।

विधानसभा में बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि BJP के साथ रहे तो राजा हरिश्चंद्र बन जाएंगे और हाथ छोड़ देंगे तो भ्रष्टाचारी।..मैं विदेश जाता हूं तो मुझ पर लुकआउट नोटिस लगता है, लेकिन मेहुल चोकसी, नीरव मोदी, ललित मोदी और विजय माल्या पर लुकआउट नहीं था। ये हजारों करोड़ लेकर भाग गए।

उन्होंने कहा कि भाजपा का एक ही फॉर्मूला है। जो डरेगा उसे डराओ। जो नहीं डरेगा उसे खरीद लो। हम किसी से डरने वाले नहीं है। हम बिहार के लोग हैं। तेजस्वी ने कहा कि जिस मॉल में सीबीआई की रेड पड़ी है, उसके बारे में कहा जा रहा है कि वो मेरा है। लेकिन वो हरियाणा के भिवानी निवासी कृष्ण कुमार का मॉल है। इस मॉल का उद्घाटन भाजपा के सांसद ने ही किया था।

तेजस्वी ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा के साथ हाथ मिला लेंगे तो राजा हरिश्चंद्र हो जाएंगे और हाथ नहीं मिलाई तो क्रिमिनल और भ्रष्टाचारी हो जाएंगे। यह सभी को पता है कि जब मेरी मूंछ भी नहीं थी तब मुकदमा करा दिया गया। तेजस्वी ने कहा कि पूरे क्षेत्रीय दलों को तोड़ने की साजिश की जा रही थी।

लेकिन वो अपने मनसूबों में कामयाब नहीं हो पाए। अपने पिता के बारे में कहा कि लालू जी देश के पहले मंत्री थे, जिन्होंने घाटे से चल रहे रेलवे को फायदे में पहुंचाया। जिसने देश को फायदा पहुंचाया उस पर छापेमारी की जा रही है और जो पूरे देश की संपत्ति को बेच रहा है, उस पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

उन्होंने आगे कहते हैं कि हम हनीमून पर गये हुए थे तो लुक आउट नोटिस जारी कर दिया गया। जबकि देश का लाखों हजार करोड़ रुपये लेकर भागने वाले मेहुल चोकसी, नीरव मोदी पर कोई कार्रवाई आज तक नहीं हुई। यादव ने कहा, ‘‘मेरा पिता लालू प्रसाद, मां राबड़ी देवी, मेरी बहनें और मैं, हम सभी समाजवादी विचारधारा के प्रति समर्पण की कीमत चुका रहे हैं।

मुख्यमंत्री और मेरी विचारधारा समान है। हम समाजवादियों ने जो बोया है उसे आप (भाजपा) नहीं काट सकते।’’ राजद के संभावित उत्तराधिकारी ने मीडिया के कुछ धड़ों को लेकर भी निराशा जतायी और कहा कि उन लोगों ने बिना किसी आधार के कहा कि गुरुग्राम में एक मॉल पर सीबीआई ने छापा मारा है, वह मॉल उनका (तेजस्वी) है। यादव ने कहा, ‘‘इन मीडिया संस्थानों को कुछ पड़ताल करनी चाहिए। यह (मॉल) हरियाणा के किसी व्यक्ति का है और इसका उद्घाटन भाजपा के सांसद ने किया था।’’ 

टॅग्स :बिहारतेजस्वी यादवतेज प्रताप यादवपटनाBJPसीबीआईलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप