लाइव न्यूज़ :

बिहार: CBI ने औरंगाबाद डीएम के आवास पर अचानक मारा छापा, मचा हड़कंप

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 23, 2018 14:29 IST

औरंगाबाद डीएम आवास पर करीब 12 सदस्यीय टीम ने यहां छापेमारी की। सभी कर्मियों को घर से बाहर करते हुए अंदर के कमरों में तलाशी अभियान शुरू किया गया।

Open in App

पटना, 23 फरवरीः केंद्रीय जांच ब्यू्रो (सीबीआई) ने शुक्रवार को औरंगाबाद के जिलाधिकारी कंवल तनुज के आवास सहित उनके छह ठिकानों पर छापेमारी की और तलाशी ली गई है। यह तलाशी डीएम आवास का मुख्य द्वार बंद कर ली गई है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि सीबीआई ने किस संबंध में उनके आवास पर छापेमारी की है। 

स्थानीय मीडिया की मानें तो बताया जा रहा है कि एनटीपीसी के जमीन में  हेराफेरी और कार्यपालक सहायक की बहाली में धांधली को लेकर हो सकती है। यह छापेमारी सीबीआई के पुलिस निरीक्षक राजेश रंजन नेतृत्व की गई है, जिसके बाद हड़कंप मच गया। 

बताया जा रहा है कि करीब 12 सदस्यीय टीम ने यहां छापेमारी की। सभी कर्मियों को घर से बाहर करते हुए अंदर के कमरों में तलाशी अभियान शुरू किया गया। इस दौरान छापेमारी करने पहुंची टीम को विरोध झेलना पड़ा। दरअसल, जैसे ही डीएम आवास पर सीबीआई पहुंची और मुख्य दरवाजा बंद करने लगी वैसे ही यहां मौजूद चपरासियों ने इसका विरोध किया। हालांकि टीम ने परिचय देकर जांच शुरू कर दी।

डीएम आवास से बाहर निकलने के बाद सीबीआई अधिकारियों ने कुछ भी कहने से मना कर दिया और कहा कि इस मामले में स्पोक्सपर्सन ही कुछ बता सकते हैं। वहीं उन्होंने छापेमारी की पुष्टि कर दी। 

टॅग्स :सीबीईबिहारबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला