लाइव न्यूज़ :

जिस दिन NYT के फ्रंट पेज पर सिसोदिया की तस्वीर छपी, उसी दिन केंद्र ने CBI भेज दीः जांच एजेंसी की छापेमारी पर बोले अरविंद केजरीवाल

By अनिल शर्मा | Updated: August 19, 2022 14:27 IST

अरविंद केजरीवाल ने आगे लिखा- 75 सालों में जिसने भी अच्छे काम की कोशिश की, उसे रोका गया। इसीलिए भारत पीछे रह गया। दिल्ली के अच्छे कामों को रुकने नहीं देंगे

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, पहले भी कई जाँच/रेड हुईं कुछ नहीं निकला। केजरीवाल ने कहा- दिल्ली के शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल की पूरी दुनिया चर्चा कर रही है इसे ये रोकना चाहते हैं।

नई दिल्लीः आबकारी नीति मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास सहित 10 से अधिक स्थानों पर केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने छापेमारी की। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने कहा कि पहले भी कई जांच, रेड हुई हैं, कुछ नहीं निकला है। अब भी कुछ नहीं निकलेगा।

केजरीवाल ने कहा कि जिस दिन अमेरिका के सबसे बड़े अखबार द न्यूयॉर्क टाइम्स (NYT) के फ्रंट पेज पर दिल्ली शिक्षा मॉडल की तारीफ और मनीष सिसोदिया की तस्वीर छपी, उसी दिन मनीष के घर केंद्र ने CBI भेजी।  अरविन्द केजरीवाल ने शुक्रवार सुबह अमेरिका के मशहूर अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स के इंटरनेशनल एडिशन की तस्वीर शेयर की थी जो ब्रिटेन से छपता है। न्यूयॉर्क टाइम्स का नेशनल संस्करण अमेरिका में वितरित होता है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, CBI का स्वागत है। पूरा सहयोग करेंगे। पहले भी कई जाँच/रेड हुईं। कुछ नहीं निकला। अब भी कुछ नहीं निकलेगा। उन्होंने कहा- दिल्ली के शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल की पूरी दुनिया चर्चा कर रही है। इसे ये रोकना चाहते हैं। इसीलिए दिल्ली के स्वास्थ्य और शिक्षा मंत्रियों पर रेड और गिरफ्तारी हो रही है। अरविंद केजरीवाल ने आगे लिखा- 75 सालों में जिसने भी अच्छे काम की कोशिश की, उसे रोका गया। इसीलिए भारत पीछे रह गया। दिल्ली के अच्छे कामों को रुकने नहीं देंगे

गौरतलब है कि अखबार की कटिंग साझा करते हुए अरविंद केजरीवाल ने लिखा- दिल्ली ने भारत को गौरवान्वित किया है। दिल्ली मॉडल अमेरिका के सबसे बड़े अखबार के पहले पन्ने पर है। मनीष सिसोदिया स्वतंत्र भारत के सर्वश्रेष्ठ शिक्षा मंत्री हैं।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालमनीष सिसोदियासीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप