लाइव न्यूज़ :

हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के घर पर सीबीआई की छापेमारी, बताया- राजनीतिक साजिश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 25, 2019 15:03 IST

सीबीआई ने पूर्व सीएम हुड्डा पर नैशनल हेरल्ड के लिए पंचकूला में नियमों के खिलाफ जमीन अलॉट करने के आरोप लगाए हैं। सीबीआई छापेमारी के दौरान भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपने घर पर मौजूद थे।

Open in App

हरियाणा के रोहतक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के घर पर सीबीआई ने छापा मारा है। ये छापेमारी अवैध जमीन आवंटन के सिलसिले में की गई बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीबीआई छापेमारी के दौरान भूपेंद्र सिंह हुड्डा घर पर ही मौजूद हैं। सीबीआई ने घर से किसी भी व्यक्ति की आवाजाही पर रोक लगा दी है। बताया जा रहा है कि सीबीआई ने यह छापा साल 2005 में असोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) को गलत तरीके से जमीन आवंटित करने के मामले में मारा है। हुड्डा ने इसे राजनीतिक साजिश के तहत हुई कार्रवाई बताया है।

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने भूमि आवंटन में कथित अनियमितताओं के मामले में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा एवं अन्य के खिलाफ शुक्रवार को एक नया मामला दर्ज किया। अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में 30 स्थानों पर छापे भी मारे गए।

उन्होंने बताया कि एजेंसी के अधिकारियों की एक टीम आज तड़के हुड्डा के हरियाणा के रोहतक स्थित निवास पर पहुंची। अधिकारियों के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के 30 स्थान जांच के घेरे में हैं। तलाश अभियान जारी रहने की वजह से एजेंसी ने मामले में अन्य कोई भी जानकारी उजागर नहीं की है। 

क्या है जमीन आवंटन का मामला

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर आरोप है कि उन्होंने 28 अगस्त 2005 को पद का दुरुपयोग करते हुए नैशनल हेराल्ड को पंचकूला में जमीन आवंटन बहाल किया। यह जमीन एजेएल को 1982 में आवंटित की गई थी लेकिन कॉन्सट्रक्शन ना होने के चलते सरकार ने वापस ले ली। एजेएल ने इसका विरोध किया था। 2005 में हुड्डा ने एजेएल को जमीन दोबारा जारी कर दी। घपला ये हुआ कि पंचकूला की जमीन 1982 की दर पर ही आवंटित की गई।

टॅग्स :हरियाणासीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील