लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भाई अग्रसेन गहलोत के ठिकानों पर सीबीआई ने मारा छापा

By विनीत कुमार | Updated: June 17, 2022 11:22 IST

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के भाई अग्रसेन गहलोत के यहां सीबीआई ने शुक्रवार सुबह छापा मारा। इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी अग्रसेन गहलोत के यहां छापेमारी कर चुकी है।

Open in App

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भाई अग्रसेन गहलोत के कुछ ठिकानों पर शुक्रवार सुबह सीबीआई ने छापा मारा। सामने आई जानकारी के अनुसार अग्रसेन के जोधपुर स्थित आवास पर सीबीआई ने छापेमारी की है।अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अन्य स्थानों पर भी छापेमारी की जा रही है। केंद्रीय जांच एजेंसी द्वारा भ्रष्टाचार का एक नया मामला दर्ज किए जाने के बाद यह छापेमारी की रही है। इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी अग्रसेन गहलोत के यहां छापेमारी कर चुकी है।

अग्रसेन गहलोत के यहां छापेमारी उस समय हो रही है जब एक ओर दिल्ली में राहुल गांधी ईडी की पूछताछ का सामना कर रहे हैं। उर्वरक निर्यात मामले में कथित गड़बड़ी के लिए अग्रसेन गहलोत पहले से ही ईडी की जांच के दायरे में हैं। ईडी का आरोप है कि 2007 और 2009 में बड़ी मात्रा में उर्वरक का अवैध रूप से निर्यात किया गया था।

उर्वरक मामले में ईडी सराफ इम्पेक्स और अन्य के खिलाफ धन शोधन निवारण अधिनियम, या पीएमएलए के तहत जांच कर रही है। आरोप है कि अग्रसेन गहलोत के स्वामित्व वाली फर्म अनुपम कृषि ने कथित तौर पर सराफ इम्पेक्स के माध्यम से पोटाश का निर्यात किया। ईडी का कहना है कि निर्यात किया गया उर्वरक राजस्थान के किसानों के लिए था।

टॅग्स :सीबीआईअशोक गहलोतराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील