लाइव न्यूज़ :

हाईकोर्ट के जज के आवास पर सीबीआई रेड, चिकित्सकीय महाविद्यालय घोटाले के संबंध में लखनऊ में कई स्थानों पर छापे

By भाषा | Updated: December 6, 2019 18:12 IST

उन्होंने बताया कि आठ स्थानों पर छापेमारी कर रही सीबीआई की टीम उच्च न्यायालय के एक न्यायाधीश के आवास पर भी की गई। जांच एजेंसी को इस साल के शुरू में तत्कालीन प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई को एक पत्र लिखने के बाद मामला दर्ज करने की अनुमति मिली।

Open in App
ठळक मुद्देप्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद तड़के छापेमारी की कार्रवाई आरंभ हुई।न्यायाधीश द्वारा कदाचार का मामला लाया गया था, के निर्देश पर न्यायाधीश और अन्य के खिलाफ प्रारंभिक जांच की थी। 

सीबीआई ने एक चिकित्सकीय महाविद्यालय घोटाले के संबंध में लखनऊ में कई स्थानों पर छापे मारे। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि उच्चतम न्यायालय के आदेश पर एजेंसी द्वारा प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद तड़के छापेमारी की कार्रवाई आरंभ हुई।

उन्होंने बताया कि आठ स्थानों पर छापेमारी कर रही सीबीआई की टीम उच्च न्यायालय के एक न्यायाधीश के आवास पर भी की गई। जांच एजेंसी को इस साल के शुरू में तत्कालीन प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई को एक पत्र लिखने के बाद मामला दर्ज करने की अनुमति मिली।

इस पत्र में एजेंसी ने कहा था कि उसने तत्कालीन पूर्व प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा, जिनके संज्ञान में न्यायाधीश द्वारा कदाचार का मामला लाया गया था, के निर्देश पर न्यायाधीश और अन्य के खिलाफ प्रारंभिक जांच की थी। 

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने एक निजी मेडिकल कॉलेज में छात्रों को दाखिले में कथित अनियमितताओं के संबंध में दिल्ली और लखनऊ में कई स्थानों पर छापे मारे। इस संबंध में एजेंसी की ओर से शुक्रवार को जारी आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी।

बयान में कहा गया कि एजेंसी ने निजी चिकित्सा संस्थान में दाखिले में अनियमितताओं के संबंध में रिश्वत सहित अन्य आरोपों में भारतीय दंड संहिता और भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की संबंधित धाराओं के तहत सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सीबीआई ने एक बयान में कहा, ‘‘आज लखनऊ और दिल्ली में आरोपियों के आवास परिसरों पर छापेमारी की जा रही है जिसमें अब तक निवेश और वित्तीय लेन-देन आदि सहित कई दस्तावेज बरामद हुए हैं।’’

अधिकारियों ने बताया कि उच्चतम न्यायालय के आदेश पर एजेंसी द्वारा प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद आज सुबह छापेमारी की कार्रवाई आरंभ हुई। उन्होंने बताया कि आठ स्थानों पर छापेमारी कर रही सीबीआई की टीम उच्च न्यायालय के एक न्यायाधीश के आवास पर भी गई।

जांच एजेंसी को इस साल के शुरू में तत्कालीन प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई को पत्र लिखने के बाद मामला दर्ज करने की अनुमति मिली। इस पत्र में एजेंसी ने कहा था कि उसने तत्कालीन पूर्व प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा, जिनके संज्ञान में संबंधित न्यायाधीश के कदाचार का मामला लाया गया था, के निर्देश पर न्यायाधीश और अन्य के खिलाफ प्रारंभिक जांच दर्ज की थी। 

टॅग्स :हाई कोर्टलखनऊसीबीआईसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत