लाइव न्यूज़ :

सीबीआई ने कोयला चोरी मामले में कोलकाता के व्यवसायी से पूछताछ की

By भाषा | Updated: February 27, 2021 15:28 IST

Open in App

कोलकाता, 27 फरवरी केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने शनिवार को कोलकाता के एक व्यवसायी से करोड़ों रुपये के कोयला चोरी घोटाला मामले की जांच के सिलसिले में पूछताछ की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

केंद्रीय एजेंसी द्वारा यहां उनके कार्यालय परिसर और आवास पर छापा मारने के एक दिन बाद रणधीर कुमार बर्णवाल से सीबीआई अधिकारियों ने पूछताछ की।

अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच के लिए सीबीआई ने शनिवार को यहां निजाम पैलेस कार्यालय में पेश होने के लिए उन्हें नोटिस दिया था।

केंद्रीय एजेंसी और प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को घोटाले के संबंध में पश्चिम बंगाल के विभिन्न स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया था।

दोनों एजेंसियां अवैध कोयला खनन मामले में एक साथ जांच कर रही हैं।

सीबीआई की एक टीम ने मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी के दक्षिण कोलकाता स्थित आवास पर उनकी पत्नी रुजिरा से कथित कोयला चोरी मामले में पूछताछ की थी।

सीबीआई अधिकारी ने बताया कि इससे पूर्व कोयला घोटाले में मुख्य आरोपी ‘‘अनूप माझी उर्फ लाला के करीबी समझे जाने वाले’’ लोगों के आवासों और कार्यालयों पर छापेमारी की गई थी।

पिछले साल नवम्बर में मामले के सिलसिले में एजेंसी द्वारा तलाशी अभियान शुरू किये जाने के बाद से माझी फरार है।

आरोप है कि ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के आसनसोल-रानीगंज बेल्ट में अवैध कोयला खनन में माझी शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर