लाइव न्यूज़ :

सीबीआई के लिए नया ड्रेस कोड, जींस और टी-शर्ट सहित स्पोर्ट्स शूज पर रोक, जानें पूरी अपडेट

By दीप्ती कुमारी | Updated: June 4, 2021 15:26 IST

अब आपको सीबीआई अधिकारी जींस, टी-शर्ट और स्पोर्ट्स शूज पहनने नजर नहीं आएंगे । सीबीआई के नए डायरेक्टर सुबोध जयसवाल ने आधिकारियों के लिए नया ड्रेस कोड जारी किया है ।

Open in App
ठळक मुद्देसीबीआई निर्देशक ने अधिकारियों के लिए निकाले सख्त नियमजींस, टी-शर्ट और स्पोर्ट्स शूज में नहीं नजर आएंगे सीबीआई अधिकारी क्लीन रखना होगा जरूरी , किसी तरह के कैजुअल पहनावे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

दिल्ली: सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई)  के नए निदेशक सुबोध कुमार जयसवाल ने सीबीआई के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए 'ड्रेस कोड' तय कर दिया है। इसके तहत ऑफिस में सभी को फॉर्मल ड्रेस पहननी होगी। 

नए नियम के तहत अब सीबीआई अधिकारी आपको जींस ,टीशर्ट और स्पोर्ट्स शूज में नहीं दिखाई देंगे। साथ ही अधिकारियों को बगैर इजाजत के दाढ़ी रखना भी सख्त मना होगा और अनौपचारिक कपड़े और वेशभूषा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार एक आदेश के मुताबिक, पुरुषों के लिए ड्रेस कोड में फॉर्मल पैंट, शर्ट और फॉर्मल जूते होंगे। उन्हें क्लीन शेव में आना होगा । वहीं सीबीआई की महिला कर्मचारियों को केवल साड़ी, सूट, फॉर्मल शर्ट और पैंट पहनने के लिए कहा गया है। आदेश में यह साफ-साफ कहा गया है कि कार्यालय में जींस, टी-शर्ट, स्पोर्ट्स शूज, चप्पल या कोई अनौपचारिक पोशाक की अनुमति नहीं है।

देश भर के सीबीआई कार्यलयों में नियम होंगे लागू 

देशभर के सीबीआई कार्यालयों में यह नियम लागू होंगे और शाखाओं के प्रमुखों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाए । 

एक सीबीआई अधिकारी ने कहा कि 'यह एक संतुलित आदेश है और हर अधिकारी कर्मचारी को हमेशा फॉर्मल पहनने की जरूरत होती है । हालांकि पिछले कुछ वर्षों में लोगों ने जींस और टीशर्ट की तरह कैजुअल पहनना शुरू कर दिया और किसी ने इसे रोका नहीं । सीबीआई अधिकारियों को कम से कम एक औपचारिक कॉलर वाली शर्ट , पैंट और जूते पहनने की जरूरत है।' 

सीबीआई के नए डायरेक्टर सुबोध जयसवाल ने पिछले सप्ताह ही एजेंसी के 33 में निदेशक के रूप में पदभार संभाला है और सीबीआई की दक्षता में सुधार के लिए कुछ महत्वपूर्ण प्रशासनिक परिवर्तन करने की संभावना है।

टॅग्स :सीबीआईदिल्लीदिल्ली समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप