लाइव न्यूज़ :

सीबीआई ने महंत नरेंद्र गिरि मामले में मठ के लोगों से पूछताछ की

By भाषा | Updated: September 25, 2021 20:26 IST

Open in App

प्रयागराज, 25 सितंबर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की टीम ने महंत नरेंद्र गिरि की कथित आत्महत्या के मामले में शनिवार को श्रीमठ बाघंबरी गद्दी में घटनास्थल का निरीक्षण किया और मठ के सेवादारों और अन्य लोगों से पूछताछ की।

मठ के परिसर में स्थित स्वामी विचारानंद संस्कृत विद्यालय के एक विद्यार्थी ने बताया कि शाम चार बजे से सीबीआई की टीम यहां आई हुई है। सीबीआई के लोग महंत जी के मुंशी बब्लू को लेकर परिसर में घूम रहे हैं और टीम यहां के लोगों से पूछताछ कर रही है।

खबर लिखे जाने तक सीबीआई की टीम मठ में मौजूद रही। सीबीआई टीम के साथ स्थानीय पुलिस के अधिकारी भी मठ आए हैं।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सीबीआई को महंत नरेंद्र गिरि की मृत्यु के मामले के सभी दस्तावेज, जार्ज टाउन थाने से एफआईआर की प्रति, केस डायरी, पोस्ट मार्टम रिपोर्ट सौंप दिए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि गत सोमवार को अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि अपने श्रीमठ बाघंबरी गद्दी में अपने कमरे में मृत पाये गए थे। पुलिस के मुताबिक, उन्होंने कथित तौर पर फांसी लगाई थी। इस मामले की जांच के लिए पहले एसआईटी का गठन किया गया, लेकिन इसके अगले ही दिन प्रदेश सरकार ने मामले की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर