लाइव न्यूज़ :

महंत गिरि की मौत पर सीबीआई जांच से स्थिति साफ होगी : स्‍वामी चिन्‍मयानंद

By भाषा | Updated: September 21, 2021 15:20 IST

Open in App

शाहजहांपुर (उप्र) 21 सितंबर पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध मौत के मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है।

स्‍वामी चिन्‍मयानंद ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा, '' उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले महंत नरेंद्र गिरि की हत्या एक राजनीतिक सोच है और उनकी सुरक्षा न कर पाने की खबर को मुख्यमंत्री के खिलाफ इस्तेमाल किया जा सकता है क्योंकि कुछ राजनीतिक लोग योगी आदित्यनाथ को बदनाम करना चाहते हैं।''

स्‍वामी चिन्‍मयानंद ने दावा किया कि नरेंद्र गिरि बड़े ही जीवट वाले व्यक्ति थे और वह आत्महत्या नहीं कर सकते थे। उन्होंने दावा किया कि नरेंद्र गिरि एक राजनीतिक दल के लोगों से संपर्क में रहे और वे लोग गिरि के काफी नजदीक थे तथा नरेंद्र गिरि ने बाघम्बरी अखाड़े की कुछ संपत्ति बेची थी तथा उनके शिष्य आनंद गिरि ने पैसों के लेन-देन पर सवाल भी खड़े किए थे।

पूर्व गृह राज्य मंत्री ने कहा कि इसके बाद गुरु-शिष्य में मनमुटाव हो गया और जिनके पास नरेंद्र गिरि का पैसा था, यह उन्हीं की रची साजिश है। उन्होंने कहा, ''नरेंद्र गिरि के पास से जो ‘सुसाइड नोट’ मिला है, उसे वह नहीं तैयार कर सकते हैं, यह उन्हीं लोगों की साजिश है, ऐसे में पुलिस का दायरा सीमित है और जहां-जहां कुंभ हुए हैं, वहां भी जांच होनी चाहिए। इसलिए इस पूरे प्रकरण की जांच सीबीआई से कराई जानी चाहिए, तभी स्थिति साफ हो पाएगी।''

स्वामी चिन्मयानंद ने दावा किया, '' मैं स्वयं साक्षी हूं और मेरे साथ जो ‘षड्यंत्र’ हुआ वह भी योगी आदित्यनाथ को बदनाम करने के लिए ही हुआ। साधु-संत योगी के राज में सुरक्षित नहीं हैं, यही दिखाने के लिए यह सब घटनाएं हो रही है।''

गौरतलब है कि स्वामी चिन्मयानंद पर उन्हीं के लॉ कालेज की एक छात्रा ने 2019 में यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इसके बाद इस मामले की जांच एसआईटी ने की थी जिसमें स्वामी चिन्मयानंद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं स्वामी चिन्मयानंद के अधिवक्ता ने चिन्मयानंद की ओर से पीड़ित छात्रा पर पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला दर्ज कराया था। दोनों मामलों में इलाहाबाद उच्‍च न्‍यायालय की लखनऊ खंडपीठ ने आरोपियों को बरी कर दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए