लाइव न्यूज़ :

दो करोड़ की घूस मामले में सीबीआई ने रेलवे के उप मुख्य अभियंता को पकड़ा

By भाषा | Updated: December 14, 2021 19:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे के एक उप मुख्य विद्युत अभियंता (कोचिंग) रंजीत कुमार बोरा को मंगलवार को गुवाहाटी से कथित तौर पर उस समय गिरफ्तार किया, जब वह एक निजी कंपनी से 2.10 करोड़ रुपये की रिश्वत की किस्त के रूप में 15 लाख रुपये ले रहा था। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि आरोप है कि नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे की परियोजनाओं में पटना स्थित सन शाइन डिवाइस प्राइवेट लिमिटेड नाम की एक कंपनी का पक्ष ले रहे थे।

उन्होंने कहा कि प्राथमिकी दर्ज करने के बाद सीबीआई ने छापा मारा और इस दौरान कंपनी के निदेशक चिंतन जैन के एक कर्मचारी नीरज कुमार को पकड़ा जो जैन की तरफ से बोरा को घूस की रकम पहुंचा रहा था।

उन्होंने कहा कि प्राथमिकी में बोरा, जैन और कुमार को आरोपी बनाया गया है।

सीबीआई प्रवक्ता आर सी जोशी ने कहा कि छापेमारी के बाद बोरा और कुमार को गिरफ्तार किया गया था। सीबीआई ने गुवाहाटी, पटना, नोएडा में नौ स्थानों पर तलाशी ली। उन्होंने कहा कि आरोप है कि कंपनी ने बोरा को उनके द्वारा किए गए एहसान के बदले में दो बेनामी संपत्तियां दी थीं।

जोशी ने कहा, “यह आरोप लगाया गया था कि पूर्व में एनएफआर में उप मुख्य विद्युत अभियंता (निर्माण) के रूप में तैनात रहने के दौरान लोक सेवक ने कथित निजी कंपनी के निदेशक से दो अचल संपत्तियां (बेनामी फ्लैट) प्राप्त की थीं।”

अधिकारियों ने बताया कि आगे आरोप लगाया गया कि आरोपी ने जैन को पूर्व में अनुचित लाभ देने के एवज में फ्लैट के बदले 2.10 करोड़ रुपये की रिश्वत की मांग की और भविष्य में भी अनुचित लाभ देने का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा कि कंपनी कथित तौर पर 2.10 करोड़ की रिश्वत की रकम की कई किस्तों का पूर्व में भुगतान कर चुकी है।

उन्होंने बताया कि सीबीआई को सूचना मिली थी कि कथित रिश्वत में से 15 लाख रुपये मंगलवार को गुवाहाटी के मालीगांव में दिए जाएंगे, जिसके बाद छापेमारी की गई और बोरा को धन प्राप्त करने की प्रक्रिया में पकड़ा गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए