लाइव न्यूज़ :

CBI ने नाइजीरिया से माँगी नितिन संदेसरा की जानकारी, पाँच हजार करोड़ लेकर फरार है ये गुजराती कारोबारी

By भाषा | Updated: September 25, 2018 19:48 IST

5300 करोड़ रुपये की बैंकिंग धोखाधड़ी मामले में नितिन संदेसरा की जांच की जा रही है। यह कदम इस रिपोर्ट के बाद उठाया गया कि संदेसरा अपने परिवार के सदस्यों के साथ संयुक्त अरब अमीरात से नाइजीरिया भाग गया है।

Open in App

नई दिल्ली, 25 सितंबर:सीबीआई ने नाइजीरिया के इंटरपोल प्रकोष्ठ से यह पुष्टि करने को कहा है कि क्या गुजरात स्थित स्टर्लिंग बायोटेक कंपनी का फरार प्रवर्तक नितिन संदेसरा उनके देश में है। उल्लेखनीय है कि 5300 करोड़ रुपये की बैंकिंग धोखाधड़ी मामले में नितिन संदेसरा की जांच की जा रही है। यह कदम इस रिपोर्ट के बाद उठाया गया कि संदेसरा अपने परिवार के सदस्यों के साथ संयुक्त अरब अमीरात से नाइजीरिया भाग गया है। भारत की नाइजीरिया के साथ कोई प्रत्यर्पण संधि नहीं है। इस मामले में संदेसरा के परिवार के सदस्य भी आरोपी हैं।एजेंसी ने कहा है कि संदेसरा और उसके परिवार के सदस्यों के ठिकानों के बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है। रिपोर्टों के बाद, एजेंसी ने संदेसरा और उसके परिवार के सदस्यों की जानकारी के लिए नाइजीरियाई इंटरपोल अधिकारियों से संपर्क किया।एजेंसी ने अक्तूबर में स्टर्लिंग बायोटेक, उसके निदेशक चेतन जयंतीलाल संदेसरा, दीप्ति चेतन संदेसरा, राजभूषण ओमप्रकाश दीक्षित, नितिन जयंतील संदेसरा और विलास जोशी, चार्टर्ड अकाउंटेंट हेमंत हाथी, आंध्र बैंक के पूर्व निदेशक अनूप गर्ग और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। सीबीआई ने आरोप लगाया है कि कंपनी ने आंध्र बैंक की अगुआई वाले बैंकों के एक समूह से 5,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज लिया था जो गैर-निष्पादित संपत्ति में बदल गया है।प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि 31 दिसंबर, 2016 को समूह की कंपनियों पर कुल 5,383 करोड़ रुपये का लंबित बकाया था। सीबीआई ने आयकर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को रिश्वत देने के आरोप में कंपनी के खिलाफ अगस्त में मामला दर्ज किया था।

टॅग्स :सीबीआईगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील