लाइव न्यूज़ :

सेना की जासूसी मामले में सीबीआई का बड़ा एक्शन, एक स्वतंत्र पत्रकार और नौसेना के पूर्व कमांडर गिरफ्तार

By अंजली चौहान | Updated: May 17, 2023 13:37 IST

नौसेना के पूर्व कमांडर आशीष पाठक और स्वतंत्र पत्रकार विवेक रघुवंशी को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। इन पर सेना और डीआरडीओ की जासूसी का आरोप है।

Open in App
ठळक मुद्देस्वतंत्र पत्रकार विवेक रघुवंशी को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी ने पत्रकार के साथ ही नौसेना के एक जवान को भी गिरफ्तार किया हैइन दोनों पर आरोप है कि उन्होंने सेना और डीआरडीओ की जासूसी की है

नई दिल्ली: केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने जासूसी मामले में बड़ी कार्रवाई की है।

सीबीआई ने एक स्वतंत्र पत्रकार और नौसेना के एक पूर्व कमांडर को अवैध रूप से रक्षा मामलों से संबंधित संवेदनशील जानकारी एकत्र करने और उन्हें विदेशी खुफिया एजेंसियों को देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बुधवार को सीबीआई की ओर से इसकी पुष्टि की गई है। 

जानकारी के अनुसार, नौसेना के पूर्व कमांडर आशीष पाठक और विवेक रघुवंशी के खिलाफ आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम की धारा 3 (जासूसी) और भारतीय दंड संहिता की धारा 120-बी (आपराधिक साजिश) के तहत मामला दर्ज किया है।

विवेक रघुवंशी के खिलाफ प्राथमिकी के बाद मंगलवार को सीबीआई द्वारा उनसे जुड़े परिसरों की तलाशी ली गई।

इसके साथ ही स्वतंत्र पत्रकार की वेबसाइट पर रक्षा और रणनीतिक मामलों पर अमेरिका के एक पोर्टल के भारत संवाददाता के रूप में सूचीबद्ध है, और जयपुर और उसके करीब 12 स्थानों पर उसके करीबी लोग हैं। 

सीबीआई ने आरोप लगाया है कि वह कथित तौर पर विभिन्न डीआरडीओ परियोजनाओं की प्रगति के बारे में संवेदनशील जानकारी और सूक्ष्म विवरण एकत्र कर रहा थे।

सीबीआई ने ये भी कहा है कि वह भारतीय सशस्त्र बलों की भविष्य की खरीद योजनाओं का विवरण भी एकत्र कर रहा था, जो देश की रणनीतिक तैयारियों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता था।  

सीबीआई का आरोप है कि रघुवंशी ने डीआरडीओ और सेना की परियोजनाओं का संवेदनशील और ब्योरेवार विवरण एकत्र किया और उन्हें विदेशी खुफिया एजेंसियों के हवाले कर दिया।

बताया जा रहा है कि सीबीआई भारत और विदेश में रघुवंशी के सहयोगियों के बारे में पता लगाने को लेकर गंभीरता से जांच कर रही है। सीबीआई लगातार इस मामले में गहनता से जांच कर रही है और सबूत इकट्ठा कर रही है। 

टॅग्स :Central Bureau of Investigationसीबीआईभारतीय नौसेनापत्रकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET-UG पेपर लीक मामला: मुख्य आरोपी मनीषा मंधारे 14 दिनों की CBI कस्टडी में, कोर्ट ने दी मंजूरी

भारतNEET Paper Leak: CBI के निशाने पर पूरा NTA पैनल, अंदरूनी सूत्र की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

भारतनीट पेपर लीक का नागपुर कनेक्शन? नांदेड़ में CBI की आठ घंटे तक छापेमारी, ‘सबूत जला दो’ ऐसा आया था फोन

भारतNEET Paper Leak: नीट जीवविज्ञान प्रश्न पत्र लीक के पीछे थी पुणे की शिक्षिका का हाथ, सीबीआई के हत्थे चढ़ी

भारतसीबीआई ने नीट प्रश्नपत्र लीक मामले के ‘सरगना’ रसायन विज्ञान के प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी को पुणे से किया अरेस्ट, गिरफ्त में अब तक 7

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो