लाइव न्यूज़ :

बंगाल कोयला घोटाले में सीबीआई ने चार लोगों को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: September 27, 2021 18:46 IST

Open in App

कोलकाता, 27 सितंबर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पश्चिम बंगाल में करोड़ों रुपये के कोयला चोरी घोटाले में कथित संलिप्तता के मामले में सोमवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। जांच एजेंसी के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि चारों गिरफ्तार किये गये आरोपी अनूप माझी उर्फ लाला के करीबी सहयोगी बताये जाते हैं। लाला पश्चिम बर्द्धमान जिले के आसनसोल में ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) से कोयले की कथित चोरी का अहम सरगना बताया जाता है।

सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने चारों को कोलकाता में एजेंसी के दफ्तर में अधिकारियों के सामने पेश होने को कहा था। उन्हें संक्षिप्त पूछताछ के बाद हिरासत में ले लिया गया।

इससे पहले सीबीआई ने तृणमूल कांग्रेस के युवा नेता बिनय मिश्रा के भाई विकास मिश्रा को मामले में गिरफ्तार किया था।

सीबीआई ने लाला के खिलाफ पिछले साल नवंबर में प्राथमिकी दर्ज की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?