लाइव न्यूज़ :

बंगाल में चुनाव बाद हिंसा के मामले में सीबीआई ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 28, 2021 19:51 IST

Open in App

पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हुई हिंसा के मामलों की जांच कर रहे केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने नादिया जिले में हत्या के कथित प्रयास के मामले में शनिवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दो आरोपी- बिजॉय घोष और असीम घोष- को जांच एजेंसी ने गिरफ्तारी से पहले कुछ समय के लिए हिरासत में लिया था। उन्होंने बताया कि नादिया जिले के चपरा में 14 मई की रात को धर्म मंडल के परिवार पर हमला हुआ था जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिसके बाद दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में सीबीआई ने 15 जगहों पर छापेमारी की थी। अधिकारी ने बताया कि सीबीआई ने इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जांच एजेंसी ने चुनाव बाद हिंसा के सिलसिले में 10 और प्राथमिकी दर्ज की हैं जिसके बाद इनकी कुल संख्या 21 हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप