लाइव न्यूज़ :

भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के मामले में सीबीआई ने कर्नाटक के पूर्व मंत्री को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: November 5, 2020 20:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच नवंबर सीबीआई ने कर्नाटक के पूर्व मंत्री विनय कुलकर्णी को 2016 में राज्य के धारवाड़ जिले में भाजपा कार्यकर्ता योगेश गौड़ा की हत्या के सिलसिले में करीब दिन भर पूछताछ करने के बाद बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया है।

अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने धारवाड़ के पूर्व कांग्रेस विधायक कुलकर्णी को हत्या की साजिश में उनकी कथित भूमिका के बारे में दिन भर की पूछताछ के बाद हिरासत में ले लिया।

केंद्रीय एजेंसी ने पाया कि राज्य के पूर्व खान और भूविज्ञान मंत्री कुलकर्णी कथित तौर पर हत्या की साजिश में भागीदार थे।

उन्होंने कहा कि कुलकर्णी को संदेह है कि पूछताछ के दौरान उन्होंने टालमटोल किया और बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए उनसे हिरासत में पूछताछ की जरूरत है।

कुलकर्णी 2013 में धारवाड़ सीट से विजयी हुए थे लेकिन 2018 में उन्हें जीत नहीं मिली और भाजपा के अमृत अयप्पा देसाई ने उन्हें विधानसभा चुनावों में हरा दिया।

भाजपा जिला पंचायत सदस्य गौड़ा की 15 जून 2016 को अज्ञात लोगों ने उनके जिम में हत्या कर दी थी।

एजेंसी ने कर्नाटक सरकार की सिफारिश पर जांच का जिम्मा संभाला है।

अधिकारियों के अनुसार स्थानीय पुलिस की जांच में हत्या के पीछे संपत्ति विवाद बताया गया है जबकि सीबीआई जांच से पता चलता है कि यह राजनीतिक हत्या थी।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए