लाइव न्यूज़ :

चिदंबरम की पत्नी के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल, सीबीआई की कार्रवाई

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 12, 2019 17:11 IST

सीबीआई प्रवक्ता अभिषेक दयाल ने कहा, ''आरोप है कि उन्होंने शारदा समूह की कंपनियों की धनराशि के गबन और फर्जीवाड़े के मकसद से शारदा ग्रुप के मालिक सुदीप्त सेन और अन्य आरोपी लोगों के साथ आपराधिक साजिश की.''

Open in App

सीबीआई ने पूर्व वित्त मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम की पत्नी नलिनी चिदंबरम के खिलाफ शारदा चिटफंड घोटाला मामले में आरोपपत्र दाखिल किया है. सीबीआई ने दावा किया है कि शारदा ग्रुप की कंपनियों से नलिनी को 1.4 करोड़ रुपए मिले थे.

सीबीआई प्रवक्ता अभिषेक दयाल ने कहा, ''आरोप है कि उन्होंने शारदा समूह की कंपनियों की धनराशि के गबन और फर्जीवाड़े के मकसद से शारदा ग्रुप के मालिक सुदीप्त सेन और अन्य आरोपी लोगों के साथ आपराधिक साजिश की.''

उन्होंने कहा, ''सीबीआई ने आरोप लगाया है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री मतंग सिंह की अलग रह रहीं पत्नी मनोरंजना सिंह ने सेन का परिचय नलिनी चिदंबरम से कराया ताकि वह सेबी, आरओसी जैसी विभिन्न एजेंसियों की जांच को प्रभावित कर सकें और इसके लिए उनकी कंपनियों के जरिए 2010-12 के दौरान उन्हें कथित तौर पर 1.4 करोड़ रुपए मिले.''

उन्होंने बताया कि कोलकाता में विशेष अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया गया है. शारदा घोटाले में यह छठा आरोपपत्र है. आरोप है कि शारदा समूह ने आकर्षक ब्याज दर का झांसा देकर लोगों से 2,500 करोड़ रुपए से अधिक जुटाए, लेकिन लोगों के पैसे नहीं लौटाए गए. सेन ने भुगतान नहीं कर पाने के बाद वर्ष 2013 में कंपनी का कामकाज बंद कर दिया था. उच्चतम न्यायालय ने वर्ष 2014 में मामले की जांच का जिम्मा सीबीआई को सौंपा था.

टॅग्स :सीबीआईपी चिदंबरम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए