लाइव न्यूज़ :

सीआरएस की जांच रिपोर्ट में ओडिशा ट्रेन दुर्घटना के कारण का पता चला, सावधानी और सतर्कता से रुक सकता था हादसा

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 4, 2023 14:21 IST

सीआरएस की जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि जब स्टेशन मास्टर एसबी मोहंती ने सिग्नल की स्थिति बदली तब इसमें 14 सेकंड का समय लगना चाहिए था, लेकिन सिग्नल तुरंत बदल गया। यह एक असमान्य घटना थी।

Open in App
ठळक मुद्देरेलवे सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) की जांच रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासेक्रॉसओवर पॉइंट पर सिग्नल में गड़बड़ी के कारण हुआ हादसास्टेशन मास्टर ने सतर्कता दिखाई होती तो रुक सकता था हादसा

ओडिशा ट्रेन दुर्घटना: 2 जून को पूर्वी भारतीय राज्य ओडिशा में हुई भयानक ट्रेन दुर्घटना की जांच में कई खुलासे हुए हैं।  रेलवे सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) की जांच रिपोर्ट के अनुसार ये हादसा स्वचालित सिग्नलिंग प्रणाली में दोष के कारण हुआ। रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर स्टेशन मास्टर ने क्रॉसओवर पॉइंट पर सिग्नल के "बार-बार असामान्य व्यवहार" की सूचना दी होती तो यह हादसा नहीं होता।

सीआरएस की जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि जब स्टेशन मास्टर एसबी मोहंती ने सिग्नल की स्थिति बदली तब इसमें 14 सेकंड का समय लगना चाहिए था, लेकिन सिग्नल तुरंत बदल गया। यह एक असमान्य घटना थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि सिग्नल में तत्काल बदलाव इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम की गलत फीड थी और यह स्टेशन मास्टर को पता होनी चाहिए थी।

रिपोर्ट में कहा गया है, "स्टेशन मास्टर को इस असामान्य घटना पर ध्यान देना चाहिए था क्योंकि यह व्यक्तिगत ऑपरेशन के दौरान हुआ था और उन्हें इसके बारे में पता था। उन्हें इस असमान्यता की सूचना देकर कोरोमंडल एक्सप्रेस को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं देनी चाहिए थी।"

बता दें कि 2 जून को हुए इस भयानक हादसे में 275 लोगों की मौत हो गई, जबकि 1100 से अधिक लोग घायल हुए। कई शवों की पहचान होनी अब भी बाकि है ऐसे में प्रशासन द्वारा शवों की पहचान के लिए डीएनए सैंपल का साहरा लिया जा रहा है। भुवनेश्वर नगर निगम की ओर से जानकारी दी गई कि ओडिशा से दिल्लीएम्स में करीब 30 डीएनए नमूने भेजे गए हैं।

2 जून को ओडिशा के बालासोर जिले के बहनागा बाजार स्टेशन पर तीन अलग-अलग पटरियों पर बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस, कोरोमंडल एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गईं। इस मामले की सीबीआई जांच भी चल रही है।  रेलमंत्री ने इस हादसे की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश की थी।

टॅग्स :रेल हादसाRailwaysसीबीआईAshwini Vaishnav
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील