लाइव न्यूज़ :

रमेश बिधूड़ी विवाद में फंसी भाजपा ने घेरा दानिश अली को, सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, "आदतन अपराधी हैं, पीएम मोदी को 'नीच' कहे थे"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 24, 2023 10:40 IST

भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी द्वारा लोकसभा के विशेष सत्र में बसपा सांसद दानिश अली पर की गई आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी पर फंसी भाजपा ने अब सांसद दानिश अली पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अपमान का आरोप लगाकर तीखा पलटवार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देरमेश बिधूड़ी के बयान पर बुरी फंसी भाजपा ने लगाया दानिश अली पर पीएम मोदी के अपमान का आरोपभाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि दानिश अली अक्सर पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी करते हैंदानिश अली ने पीएम मोदी को 'नीच' कहकर अपमान किया और रमेश बिधूड़ी को 'उकसाया'

नई दिल्ली: भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी द्वारा लोकसभा के विशेष सत्र में बसपा सांसद दानिश अली पर की गई आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी पर फंसी भाजपा ने अब सांसद दानिश अली पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अपमान का आरोप लगाकर तीखा पलटवार किया है।

बसपा सांसद दानिश अली को घेरने के लिए भाजपा निशिकांत दुबे सियासी अखाड़े में उतरे और उन्होंने रमेश बिधूड़ी का बचाव करते हुए आरोप लगाया कि लोकसभा में बसपा सांसद अली अक्सर पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करते हैं।

इतना ही नहीं, इस पूरे विवाद को एक नया मोड़ देते हुए सांसद निशिकांत दुबे ने यह भी कहा कि दानिश अली ने बार-बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को "नीच" कहकर उनका अपमान किया और रमेश बिधूड़ी को 'उकसाया' था।

झारखंड के गोड्डा से भाजपा के सांसद निशिकांत दुबे का आरोप है कि प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ दानिश अली के कहे शब्द भी आपत्तिजनक और अस्वीकार्य थे, जिसके कारण रमेश बिधूड़ी आपे से बाहर हो गये और उनकी प्रतिक्रिया कठोर गो गई।

सांसद निशिकांत दुबे ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, ''उनके द्वारा इस्तेमाल किए गए शब्द स्वीकार्य नहीं हैं। जब यह सब हुआ तब मैं संसद में मौजूद था। बसपा सांसद दानिश अली पीएम मोदी को 'नीच' कह रहे थे। मैंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला को पत्र लिखा है कि वो दानिश अली की अभद्र टिप्पणी और उस दिन चर्चा के दौरान तृणमूल के सौगात रॉय सहित अन्य सांसदों के भाषणों और दिए गए बयानों की जांच के लिए एक जांच समिति गठित करने की कृपा करें।

सांसद दुबे ने कहा, "हमें यह समझने की जरूरत है कि दानिश अली जैसे लोग और कांग्रेस, डीएमके और टीएमसी के कुछ नेता आदतन अपराधी हैं और वे भाजपा सांसदों को उकसाने के लिए अपमानजनक टिप्पणियां करते हैं।"

मालूम हो कि दानिश अली के खिलाफ रमेश बिधूड़ी की आपत्तिजनक टिप्पणी से सारे विपक्षी दलों में भारी नाराजगी है और उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से मांग की है कि रमेश बिधूड़ी के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं दानिश अली ने भी लोकसभा स्पीकर को इस संबंध में चिट्ठी लिखी है और इसकी जांच के लिए संसद की एथिक्स कमेटी के सामने मामले को भेजने और जांच कराने की मांग की है।

इतना ही नहीं दानिश अली ने मीडिया से बात करते हुए यह भी कहा कि अगर रमेश बिधूड़ी के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया जाएगा तो वह संसद की सदस्यता भी छोड़ने पर विचार कर सकते हैं।

इसके साथ ही भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के आरोपों को नकारते हुए बसपा सांसद दानिश अली ने कहा, ''भाजपा के संकट प्रबंधन समूह को कम से कम 48 घंटे बैठकर उचित आरोप लगाने चाहिए थे। दानिश अली इतने नीचे नहीं गिरे हैं कि वह प्रधानमंत्री के बारे में ऐसी टिप्पणी करेंगे। निशिकांत दुबे के सारे आरोप बेबुनियाद हैं, मैं इन्हें गंभीरता से नहीं लेता क्योंकि भाजपा और संघ में झूठ बोलने की ट्रेनिंग दी जाती है।''

टॅग्स :BJPनरेंद्र मोदीओम बिरलालोकसभा संसद बिलसंसदकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?