लाइव न्यूज़ :

मवेशी तस्करी प्रकरण: सीबीआई ने तृणमूल नेता के भाई के खिलाफ जारी किया लुकआउट नोटिस

By भाषा | Updated: March 6, 2021 22:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह मार्च केंद्रीय अन्वेषण अभिकरण (सीबीआई) ने अवैध कोयला खनन एवं मवेशी तस्करी के मामलों में तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी के विश्वस्त करीबी पार्टी नेता विनय मिश्रा के भाई विकास मिश्रा के विरूद्ध लुक आऊट नोटिस जारी किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दोनों ही मामलों में दोनों की भाइयों की भूमिका पर जांच एजेंसी की नजर है और विनय मिश्रा के विरूद्ध मवेशी तस्करी मामले में आरोपपत्र भी दायर किया जा चुका है तथा सीबीआई उनके विरूद्ध रेडकॉर्नर नोटिस जारी करवाने के लिए इंटरपोल से संपर्क करने का भी विचार कर रही है।

अधिकारियों ने बताया कि लुकआउट नोटिस के तहत सभी बंदरगाहों/ हवाईअड्डों को संदिग्ध की आवाजी पर नजर रखने तथा उसके भागने का प्रयास करने पर उसे पकड़ लेने को कहा जाता है।

अधिकारियों ने बताया कि विकास मिश्रा के विरूद्ध हाल ही में अवैध कोयला खनन मामले में लुकआऊट नोटिस जारी किया गया जबकि मवेशी तस्करी मामले में पहले ही लुकआउट नोटिस जारी किया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी ने इस मामले में पश्चिम बंगाल मे दो वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों --पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक को भी सोमवार को पूछताछ के लिए बुलाया है।

उन्होंने कहा कि सीबीआई ने मवेशी तस्करी मामले में फरवरी में अपना पूरक आरोपपत्र दायर करके विनय मिश्रा को सह आरोपी बनाया था। विनय मिश्रा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के करीब समझे जाते हैं।

अपने आरोपपत्र में एजेंसी पहले ही दर्शा चुकी है कि विनय मिश्रा फरार चल रहे हैं।

सीबीआई ने 18 फरवरी को इस मामले में पश्चिम बंगाल के आसनसोल में विशेष सीबीआई अदालत में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के कमांडेंट सतीश कुमार एवं छह अन्य के खिलाफ भारत-बांग्लादेश सीमा पर मवेशियों की तस्करी में कथित रूप से संलिप्त रहने को लेकर आरोपपत्र दाखिल किया था।

केंद्रीय जांच एजेंसी ने हाल ही में अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा एवं उनकी (पत्नी की) बहन मेनका गंभीर से ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में अवैध कोयला खानों से कोयले की चोरी से जुड़े अन्य मामले में पूछताछ की है।

पश्चिम बंगाल में 27 मार्च से लेकर 29 अप्रैल तक आठ चरणों में विधानसभा चुनाव है और भाजपा जीत की जी-तोड़ कोशिश कर रही है।

अभिषेक बनर्जी का सत्तारूढ़ तृणमूल कांगेस में काफी दबदबा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम