लाइव न्यूज़ :

"पूरे देश में हो जाति जनगणना, गरीबों और दलितों का भला होगा", राजद प्रमुख लालू यादव ने की भाजपा की घेराबंदी

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 4, 2023 09:46 IST

बिहार में जाति सर्वे की रिपोर्ट जारी होने के बाद राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने मांग की है कि पूरे देश में जाति जनगणना कराई जानी चाहिए ताकि समाज के वंचित वर्ग को उसका लाभ मिल सके।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में जाति सर्वे के बाद लालू यादव ने पूरे देश में जाति जनगणना की मांग करके घेरा भाजपा कोपूरे देश में जाति जनगणना कराई जानी चाहिए ताकि समाज के वंचित वर्गों को उसका लाभ मिल सकेबिहार में जाति सर्वे हुआ, अब देश में जाति जनगणना हो ताकि पिछड़े और दलितों को लाभ मिल सके

पटना:बिहार में नीतीश कुमार की अगुवाई वाली महागठबंधन सरकार द्वारा जारी किये गये जातीय सर्वे के बाद अब राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने मांग की है कि पूरे देश में जाति जनगणना कराई जानी चाहिए ताकि समाज के वंचित वर्गों को उसका लाभ मिल सके।

राजद प्रमुख लालू यादव ने केंद्र में सत्ता की अगुवाई करने वाली भाजपा को घेरते हुए कहा, "हमने बिहार में जाति जनगणना कराई है, इसे पूरे देश में कराया जाना चाहिए। इससे देश के गरीबों और दलितों को फायदा होगा।"

इससे पहले लालू यादव ने बिहार की महागठबंधन सरकार द्वारा कराये गये जाति सर्वेक्षण की रिपोर्ट को सूबे के पिछड़े और दलितों के लिए बेहद “ऐतिहासिक” बताया था।

उन्होंने कहा था, “राज्य सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वह राज्य में लोगों की जनसंख्या के अनुपात में प्रतिनिधित्व दे। मेरा दृढ़ विश्वास है कि हर जाति के लोगों को राज्य के संसाधनों पर उचित अधिकार मिलना चाहिए। जब हम साल 2024 में दिल्ली में सरकार बनाएंगे, तो देश में जाति आधारित जनगणना कराएंगे।”

राजद चीफ लालू यादव ने कहा, “इस डेटा का उपयोग समाज के हाशिए पर रहने वाले वर्गों के लिए नीतियां बनाने के लिए किया जाएगा। यह राज्य के संसाधनों में लोगों को उनकी ताकत के अनुसार प्रतिनिधित्व देगा और देश में एक उदाहरण स्थापित करेगा।”

मालूम हो कि बीते सोमवार को नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली महागठबंधन की सरकार ने बिहार में कराए गए जाति आधारित सर्वेक्षण की रिपोर्ट जारी की।

बिहार के अतिरिक्त मुख्य सचिव विवेक कुमार सिंह ने कहा, "प्रदेश में हुए जाति सर्वे में पता चला कि बिहार में अत्यंत पिछड़ा वर्ग 36.01 फीसदी है, सामान्य वर्ग 15.52 फीसदी है, वहीं अन्य पिछड़ी जाति (ओबीसी) 27 फीसदी है।"

आंकड़ों के मुताबिक राज्य की आबादी में अनुसूचित जाति 19.65 फीसदी और अनुसूचित जनजाति 1.68 फीसदी है।

इसके अलावा आंकड़ों में यह भी कहा गया है कि बिहार की कुल आबादी में हिंदू 81.99 फीसदी, मुस्लिम 17.7 फीसदी, ईसाई 0.05 फीसदी, सिख 0.01 फीसदी, बौद्ध 0.08 फीसदी और अन्य धर्मों के 0.12 फीसदी लोग बिहार में रहते हैं।

आंकड़ों में यह भी कहा गया है कि ओबीसी में आबादी के आधार पर सबसे बड़ा समूह यादवों का है, जो सूबे में 14.27 फीसदी है। वहीं कुशवाह और कुर्मी समुदाय आबादी का 4.27 फीसदी और 2.87 फीसदी हैं। भूमिहारों की आबादी 2.86 फीसदी, ब्राह्मणों की 3.66 फीसदी, कुर्मियों की 2.87 फीसदी और मुसहरों की 3 फीसदी है।

टॅग्स :जाति जनगणनालालू प्रसाद यादवबिहारभारतनीतीश कुमारमहागठबंधन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?