लाइव न्यूज़ :

Cash for Questions: निशिकांत दुबे को लिखे पत्र को वापस लेने का दबाव, वकील ने महुआ मोइत्रा पर लगाया ये आरोप

By आकाश चौरसिया | Updated: October 20, 2023 12:11 IST

वकील अनंत देहद्राई ने कहा मोहुआ मोइत्रा की ओर से पत्र वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने बता दिया कि मैं किसी भी हालत में इसे वापस नहीं ले रहा हूं।

Open in App
ठळक मुद्देनिशिकांत दुबे को लिखे पत्र वापस लेने का दबाव- वकील अनंद देहद्राई यह बात उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिख कर साझा की हैइसके लिए सीधे जिम्मेदार मोहुआ मोइत्रा को ठहराया है

नई दिल्ली: कैश फॉर क्वेश्चन में एक नया विवाद सामना आया है, जिसमें सांसद मोहुआ के कथित दोस्त और सुप्रीम कोर्ट में वकील अनंत देहाद्राई ने कहा कि मोहुआ की ओर से पत्र को वापस लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। पत्र में वकील ने मोहुआ मोइत्रा के खिलाफ रिश्वत के आरोपों के संबंध में निशिकांत दुबे को पत्र और सीबीआई में शिकायत के लिए बात लिखी थी। 

देहद्राई ने शुक्रवार ने 'एक्स' पर कहा,   "कल दोपहर उन्हें पालतू कुत्ते 'हेनरी' के बदले निशिकांत दुबे को लिखी सीबीआई शिकायत और पत्र वापस लेने का दबाव डाला गया। लेकिन, मैंने इससे साफ इनकार कर दिया। संदेश तो काफी सीधा था, लेकिन ये बात उसके बारे में आपको सबकुछ बताती है।" 

पीटीआई ने तृणमूल सूत्रों के हवाले से बताया कि देहद्राई और मोइत्रा के बीच पालतू कुत्ते हेनरी को लेकर झगड़ा चल रहा है। पिछले छह महीनों में मोइत्रा ने कथित चोरी, अश्लील संदेश, दुर्व्यवहार के लिए देहद्राई के खिलाफ पुलिस में कई शिकायत दर्ज करवाई हैं। 

पीटीआई रिपोर्ट की मानें तो भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने बताया कि उन्हें वकील देहद्राई की ओर से एक पत्र मिला, जिसमें काफी कुछ सच सामने आया है और इसे झूठलाया नहीं जा सकता है। पत्र में ये बात भी है कि सांसद मोहुआ मोइत्रा ने बिजनेसमैन हीरानंदानी से नकद और कई उपहार भी रिश्वत के रूप में लिए थे। 

इस मामले के सामने आने के बाद निशिकांत दुबे ने मोहुआ मोइत्रा पर कारोबारी से रिश्वत लेने का आरोप संसद में लगाया था और यह बात स्पीकर ओम बिरला के समक्ष रखी और साथ ही इसके लिए एक जांच कमेटी गठित करने की भी मांग रखी थी। फिर, बिरला ने एथिक्स कमेटी का गठन किया, जिससे सच का सामना बाहर निकल सके। 

सुप्रीम कोर्ट वकील देहाद्राई से मिले एक पत्र का हवाला देते हुए दुबे ने कहा कि वकील ने मोइत्रा को रिश्वत दिए जाने के ऐसे सबूत साझा किए हैं, जिसे झूठा साबित ही नहीं किया जा सकता है।

टॅग्स :महुआ मोइत्राTrinamool Congressओम बिरलालोकसभा संसद बिलपश्चिम बंगालWest Bengal
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप