लाइव न्यूज़ :

Cash For Query: महुआ मोइत्रा ने स्पीकर ओम बिड़ला पर लगाया 'शिथिलता' का आरोप, खत लिखकर किया लोकसभा नियमों के 'गंभीर उल्लंघन' का दावा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 9, 2023 17:04 IST

तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा ने लोकसभा के स्पीकर ओम बिड़ला को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि है कि लोकसभा की सभी उचित प्रक्रिया और नियम पूरी तरह से फेल हो गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देतृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा ने लोकसभा के स्पीकर ओम बिड़ला को पत्र लिखकर लगाया आरोप महुआ ने लोकसभा की एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट मीडिया में लिक होने को गंभीर मसला बतायामोइत्रा ने आरोप लगाया कि स्पीकर ओम बिड़ला उनकी शिकायतों पर शिथिलता दिखा रहे हैं

नई दिल्ली: संसद में कारोबारी दर्शन हीरानंदानी के कथित इशारों पर और उपहारों के बदले अडानी समूह से संबंधित सवाल पूछने के आरोपों में फंसी तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा ने गुरुवार को स्पीकर ओम बिड़ला को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि है कि लोकसभा की सभी उचित प्रक्रिया और नियम पूरी तरह से फेल हो गए हैं।

समाचार वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार 'कैश फॉर क्वेरी' में फंसी महुआ ने लोकसभा की एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट के अंश मीडिया में लिक होने का जिक्र करते हुए कहा कि स्पीकर ओम बिड़ला पर आरोप लगाया कि वो इस मामले में शिथिलता दिखा रहे हैं और उनके द्वारा की गई शिकायतों पर एक्शन लेने में देरी कर रहे हैं।

तृणमूल सांसद मोइत्रा ने ओम बिड़ला को लिखे पत्र में कहा, "अब तक की क्रिया-कलापों को देखते हुए यह स्पष्ट है कि लोकसभा द्वारा अपनायी जाने वाली सभी उचित प्रक्रियाएं और नियम पूरी तरह से ध्वस्त हो चुके हैं। आपकी निष्क्रियता और मेरी पिछली शिकायतों पर आपकी प्रतिक्रिया में कमी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।"

महुआ ने पत्र में कहा कि अडानी समूह के स्वामित्व वाले एक समाचार चैनल के पास एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट पहुंची, जो लोकसभा में प्रक्रिया और कार्य संचालन के नियमों में निहित नियम 275(2) का उल्लंघन है।

उन्होंने स्पीकर ओम बिड़ला को लिखे पत्र में कहा, "इस पूरे मसले में चौंकाने वाला तथ्य है कि खबर दिखाने वाले मीडिया चैनल का स्वामित्व अडानी समूह के हाथों में है, जिसके खिलाफ मैंने लोकसभा में कॉर्पोरेट धोखाधड़ी और वित्तीय और प्रतिभूति नियमों के उल्लंघन के बहुत गंभीर मुद्दे उठाए हैं।"

मोइत्रा ने कहा कि उन्हें अडानी समूह के खिलाफ बोलने के लिए निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा, "यह बेहद चौंकाने तथ्य है कि अडानी समूह के स्वामित्व वाले चैनल की गोपनीय समिति की रिपोर्ट तक पहुंच कैसे हो गई। यह तो नियमों का 'घोर उल्लंघन' है।"

मालूम हो कि मीडिया में कल एक खबर आयी थी कि एथिक्स कमेटी व्यवसायी दर्शन हीरानंदानी के साथ संसद के आधिकारिक पोर्टल की लॉगिन क्रेडेंशियल कथित तौर पर साझा करने के लिए तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा को लोकसभा से निष्कासित करने की सिफारिश करेगा, क्योंकि यह अनैतिक आचरण है।

टॅग्स :महुआ मोइत्राओम बिरलालोकसभा संसद बिल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha Poll 2029: विधानसभाओं में जीत से लोकसभा की पृष्ठभूमि बना रही भाजपा! 

भारतलोकसभा में 543 सीटों की संख्या बढ़ाकर 850 करना ‘मजाक’?, शशि थरूर ने कहा-चीन की पीपुल्स कंसल्टेटिव कॉन्फ्रेंस का ‘देसी’ संस्करण बनेगा सदन?

ज़रा हटकेVIDEO: महुआ मोइत्रा को फ्लाइट में देख यात्रियों ने लगाए 'चोर' के नारे, टीएमसी नेता ने लिया कड़ा एक्शन

भारतTMC, DMK और SP में महिला लोकसभा सांसदों का प्रतिशत सबसे ज़्यादा, जानें कोटा विवाद के बीच अन्य पार्टियाँ कहाँ खड़ी हैं?

भारतजनगणना और परिसीमन के चक्रव्यूह में महिला आरक्षण बिल! क्या है अब मोदी सरकार की नई रणनीति?

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी