लाइव न्यूज़ :

सिद्धू के पदभार ग्रहण करने के कार्यक्रम में कोविड नियमों के उल्लंघन पर मामला दर्ज

By भाषा | Updated: July 24, 2021 13:53 IST

Open in App

चंडीगढ़, 24 जुलाई चंडीगढ़ पुलिस ने नवजोत सिंह सिद्धू के पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण करने के कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर कोविड​​-19 के दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने के आरोप में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 188 (लोक सेवक द्वारा विधिवत आदेश की अवज्ञा) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पंजाब के विभिन्न जिलों से आए और यहां पंजाब कांग्रेस भवन में इकट्ठा हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि उन्होंने सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया और न ही मास्क पहने थे। उन्होंने बताया कि मामलो सेक्टर 11 पुलिस थाना में दर्ज है।

सिद्धू के पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण करने के कार्यक्रम के लिए शुक्रवार को पंजाब कांग्रेस भवन में कई कांग्रेस समर्थक जमा हुए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए