लाइव न्यूज़ :

युवती की फोटो से छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: October 2, 2021 12:05 IST

Open in App

शाहजहांपुर (उप्र), दो अक्टूबर उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के एक गांव में रहने वाले दो युवकों ने कथित रूप से एक युवती की फोटो से छेड़छाड़ कर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि युवती की शिकायत पर आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी), नगर संजय कुमार ने शनिवार को बताया कि थाना सदर बाजार अंतर्गत एक गांव में रहने वाली 22 वर्षीय युवती ने शिकायत की कि गांव के ही दबंग युवकों ने उसकी फोटो खींच ली। आरोपियों ने फोटो से छेड़छाड़ कर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया और पीड़िता को ब्लैकमेल कर वे कई बार रकम ऐंठ चुके हैं।

अधिकारी ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बताया कि युवती को आरोपियों अवधेश कुमार तथा सर्वजीत ने धमकी दी कि अगर उसकी बात नहीं मानी तो वे उसकी आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देंगे। पीड़िता ने पुलिस कार्यालय में पत्रकारों को बताया कि गांव के ही इन दबंग युवकों के चलते उसने परास्नातक के द्वितीय वर्ष में प्रवेश नहीं लिया। वह छोटे बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने जाती थी, लेकिन आरोपियों के डर से उसने वह भी छोड़ दिया है तथा अब वह अपना घर छोड़कर रिश्तेदार के यहां रह रही है।

पुलिस ने आरोपी अवधेश कुमार तथा सर्वजीत के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?