लाइव न्यूज़ :

बिहार: चमकी बुखार को लेकर स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और मंगल पांडेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज, 24 को RJD का विरोध प्रदर्शन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 17, 2019 18:28 IST

एक्यूट इंसेफलाइटिस सिंड्रोम  (AES) से मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने ऐलान किया है कि वो 24 जून को बिहार में विरोध प्रदर्शन करेंगे। 

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी एक्यूट इंसेफलाइटिस सिंड्रोम (AES) से हुई मौतों पर बैठक की है।एक्यूट इंसेफलाइटिस सिंड्रोम (AES) से सबसे ज्यादा पीड़ित बच्चें मुजफ्फरपुर के हैं।

बिहार में एक्यूट इंसेफलाइटिस सिंड्रोम  (AES) से मरने वाले बच्चों की संख्या 100 हो चुकी है। जिसमें से सबसे ज्यादा मौतें बिहार के जिला मुजफ्फरपुर में हुई है। इस मामले को लेकर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय पर एक्यूट इंसेफलाइटिस सिंड्रोम  (AES) को लेकर कोई उचित कदम ना उठाने और लोगों को जागरूक ना करने को लेकर केस दर्ज किया गया है। हालाँकि अभी तक मुकदमा दर्ज कराने वाले का नाम सामने नहीं आया है। मुकदमा मुजफ्फरपुर में दर्ज कराया गया है। 

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन इस मामले में बिहार के मुजफ्फरपुर में हालतों का जायजा लेने भी गए थे। जिसके बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिहार के हालातों के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था, मारी केन्द्र सरकार की टीम पहले दिन से वहां तैनात हैं और लगातार काम कर रही हैं। मैं भी वहां जाकर मरीजों से मिला हूं। मैंने उनकी केसशीट भी पढ़ी है डॉक्टरों से विस्तार से बात भी की हैं।

एक्यूट इंसेफलाइटिस सिंड्रोम  (AES) से मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने ऐलान किया है कि वो 24 जून को बिहार में विरोध प्रदर्शन करेंगे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी आज (17 जून) को ने एक्यूट इंसेफलाइटिस सिंड्रोम  (AES) से हुई  मौतों पर बैठक बुलाई है। 

टॅग्स :बिहारराष्ट्रीय जनता दल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया