लाइव न्यूज़ :

पुणे में अंतरजातीय विवाह के कारण परिवार का बहिष्कार करने पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: December 21, 2021 09:33 IST

Open in App

पुणे (महाराष्ट्र), 21 दिसंबर पुणे में गवली समुदाय के एक व्यक्ति के जाति से बाहर विवाह करने पर उसके परिवार का बहिष्कार किए जाने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि एक व्यक्ति और उसका परिवार पिछले महीने एक रिश्तेदार की सगाई में शामिल होने गए थे, जहां गवली समुदाय के पंच ने उन्हें वहां से जाने को कहा क्योंकि उस व्यक्ति के बेटे ने दूसरी जाति की लड़की से शादी की है।

उन्होंने बताया कि व्यक्ति ने अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति (अंधविश्वास के खिलाफ लड़ने वाली संस्था) से सम्पर्क किया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में दत्तावाड़ी पुलिस ने महाराष्ट्र सामाजिक बहिष्कार से लोगों के संरक्षण (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, 2016 के तहत सोमवार को तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?