लाइव न्यूज़ :

चंदा जुटाने और गबन के मामले में महिला पत्रकार पर मामला दर्ज

By भाषा | Updated: September 9, 2021 19:31 IST

Open in App

(इंट्रो में आरोपी और दूसरे पैराग्राफ में शिकायतकर्ता के नाम में सुधार के साथ)

गाजियाबाद, नौ सितंबर गाजियाबाद पुलिस ने पत्रकार राना अयूब के खिलाफ कोविड-19 के रोगियों और कुछ पूर्वी राज्यों में बाढ़ पीड़ितों के लिए कथित तौर पर चंदा जुटाने के संबंध में धोखाधड़ी और गबन का मामला दर्ज किया है।

अयूब पर सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। उन पर कंप्यूटर संसाधनों का इस्तेमाल कर आपराधिक विश्वासघात और धोखाधड़ी के आरोप हैं। प्राथमिकी इस सप्ताह मंगलवार को दर्ज की गई। इस सप्ताह मंगलवार को गैर सरकारी संगठन ‘हिंदू आईटी सेल’ के संस्थापक विकास पांडे की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई।

शहर के पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि मामले की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि जांच और सबूत मिलने के बाद ही पुलिस पत्रकार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी।

पत्रकार का नाम बुलंदशहर के 72 वर्षीय एक व्यक्ति के कथित रूप से फर्जी वीडियो के प्रसार के हालिया मामले में भी आया था। इस वीडियो में व्यक्ति ने चार लोगों पर कथित तौर पर मारने-पीटने और दाढ़ी काटने तथा अपहरण करके जय श्रीराम का नारा बोलने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया था।

गाजियाबाद पुलिस ने हालांकि बाद में यह पाया कि वीडियो में बुजुर्ग मुस्लिम व्यक्ति द्वारा लगाए गए आरोप झूठे हैं और उसने एक राजनीतिक कार्यकर्ता के इशारे पर ये आरोप लगाए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए