लाइव न्यूज़ :

नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ धरना दे रहे किसानों के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: September 28, 2021 10:34 IST

Open in App

नोएडा, 28 सितंबर विभिन्न मांगों को लेकर नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ धरना दे रहे किसान नेता सुखबीर खलीफा समेत 1,000 से अधिक लोगों के खिलाफ सोमवार रात को मामला दर्ज किया गया है। इसमें 20 से अधिक किसान नेता नामजद हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह ने मंगलवार को बताया कि सोमवार को 1,000 से अधिक किसान हरौला बारात घर से निकलकर प्राधिकरण कार्यालय पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने हंगामा किया, पुलिस द्वारा लगाए गए अवरोधक तोड़ दिए और सड़क पर जाम लगा दिया। इस मामले में किसान नेता सुखबीर खलीफा समेत 1,000 से अधिक लोगों पर मामला दर्ज हुआ है।

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए किसान नेता सुखबीर खलीफा ने कहा कि प्राधिकरण अधिकारियों ने किसानों की कोई मांग अपनी बोर्ड बैठक में नहीं रखी जबकि किसान 28 दिन से लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब किसानों का सब्र का बांध टूट रहा है। खलीफा ने चेतावनी दी कि आने वाले सोमवार को किसान फिर यहां आएंगे।

नोएडा विकास प्राधिकरण के खिलाफ किसानों का आंदोलन 28 दिन से चल रहा रहा है। बढ़ी हुई दर से मुआवजा देने, समस्याओं का निस्तारण करने समेत अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नोएडा के 81 गांवों के किसान प्राधिकरण के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन में महिलाएं व बच्चे भी बड़ी संख्या में शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए