लाइव न्यूज़ :

मथुरा में बीएड की फर्जी डिग्री से नौकरी प्राप्त करने वाले 32 शिक्षकों के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: June 26, 2021 12:38 IST

Open in App

मथुरा, 26 जून उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में कथित तौर पर फर्जी डिग्री दिखाकर नौकरी लेने के मामले में 32 सहायक अध्यापकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एसआईटी जांच में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के शैक्षणिक सत्र 2004-05 की इनकी डिग्री फर्जी पाई गई। इस जांच में मथुरा जनपद के उन शिक्षकों के नाम भी शामिल थे, जिनकी बीएड डिग्री को एसआईटी ने फर्जी या फिर छेड़छाड़ वाली सूची में शामिल किया था।

विभागीय आदेश मिलने के बाद जनपद स्तर पर ऐसे शिक्षकों की पहचान करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सेवा समाप्ति की कार्रवाई की थी। इनके खिलाफ मामला दर्ज कराया था। कुछ शिक्षक न्यायालय की शरण में भी गए थे। अब एक बार फिर विभागीय स्तर पर जनपद में 32 सहायक अध्यापकों के खिलाफ फर्जी प्रमाणपत्र के आधार पर नौकरी पाने का मामला दर्ज हुआ है।

इन आरोपियों में शामिल बघेरा की सहायक अध्यापिका प्रीति राठौर के खिलाफ खंड शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार ने वृंदावन कोतवाली में मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस क्षेत्राधकारी (नगर) गौरव त्रिपाठी मामले की जांच कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?