लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में 24 वर्षीय व्यक्ति की मौत के मामले में फरीदाबाद के 12 पुलिसकर्मियों पर मामला दर्ज

By भाषा | Updated: June 15, 2021 16:22 IST

Open in App

नूंह (हरियाणा) 15 जून हरियाणा में फरीदाबाद के बारह पुलिस कर्मियों पर 24 वर्षीय एक युवक के परिजन के इस आरोप के बाद मामला दर्ज किया गया है कि पुलिस हिरासत में युवक को पीटा गया जिससे उसकी जान चली गई।

पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। प्राथमिकी में थाना प्रभारी, दो उपनिरीक्षक, दो सहायक उप निरीक्षक और दो हेड कांस्टेबल, साइबर अपराध थाने के पांच अन्य कर्मियों के नाम शामिल हैं।

नूंह पुलिस को दी शिकायत में जुनैद के परिवार ने आरोप लगाया है कि फरीदाबाद पुलिस ने उसे 31 मई की रात हिरासत में रखा था और एक जून को रिहा करने से पहले कथित तौर पर उसकी पिटाई की थी। जुनैद की 11 जून को मौत हो गई थी, जिसे फरीदाबाद पुलिस ने साइबर अपराध के एक मामले में कुछ अन्य लोगों के साथ हिरासत में लिया था।

शिकायत के अनुसार, उसके परिवार ने आरोप लगाया कि एक जून को जब वह घर लौटा, तो उसके शरीर पर चोट के कई निशान थे। उसे एक डॉक्टर के पास ले जाया गया, लेकिन उसकी हालत बिगड़ने के बाद, परिवार ने उसे 11 जून को होडल के एक अस्पताल में ले जाने का फैसला किया। रास्ते में उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने सोमवार को यहां बताया कि जुनैद की मां की शिकायत पर नूंह पुलिस ने रविवार को थाना प्रभारी, दो उप निरीक्षकों, दो सहायक उप निरीक्षकों और दो हेड कांस्टेबल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या), 342 (गलत तरीके से बंधक बनाना) और 34 (एक ही इरादे से कई लोगों द्वारा अपराध को अंजाम देना) के तहत मामला दर्ज किया।

उन्होंने बताया कि साइबर अपराध थाने के पांच अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस उपाधीक्षक, पुन्हाना, शमशेर सिंह ने कहा, “मृतक के विसरा को मौत के कारण का पता लगाने के लिए एक प्रयोगशाला में भेज दिया गया है। रिपोर्ट का इंतजार है।”

उन्होंने बताया कि आगे की जांच जारी है। फरीदाबाद पुलिस ने हिरासत में शख्स को प्रताड़ित करने के आरोपों से इनकार किया है।

पुलिस के अनुसार, जुनैद को पांच अन्य लोगों के साथ वित्तीय धोखाधड़ी के एक मामले में हिरासत में लिया गया था। उनमें से एक को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि जुनैद सहित अन्य को रिहा कर दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए