लाइव न्यूज़ :

पत्रकार से गाली-गलौच करने, धमकी देने के आरोप में टीआरएस विधायक पर मामला दर्ज

By भाषा | Updated: December 9, 2020 17:17 IST

Open in App

हैदराबाद, नौ दिसंबर सत्तारूढ़ टीआरएस के एक विधायक के खिलाफ सांगारेड्डी जिले में एक पत्रकार को कथित तौर पर धमकी देने और उससे गाली-गलौच करने के लिए मामला दर्ज किया गया है। यह जानकारी बुधवार को पुलिस ने दी।

उन्होंने बताया कि पटनचेरू के विधायक जी. महिपाल रेड्डी पर भादंसं की धारा 504 (जानबूझकर अपमान करना जिसकी मंशा शांति भंग करने के लिए उकसाना है) और 506 (आपराधिक धमकी) सहित भादंसं की विभिन्न धाराओं और एससी, एसटी (अत्याचार निवारण) कानून के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

एक स्थानीय अखबार के पत्रकार ने शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि विधायक ने एक खबर को लेकर मंगलवार को फोन पर उससे गाली-गलौच की और धमकी दी। खबर में आरोप लगाया गया था कि विधायक के समर्थक अमीनपुर इलाके में जमीन हड़पने में संलिप्त थे।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया और इसकी जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए