लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु भाजपा प्रमुख अन्नामलाई के खिलाफ बिहार के श्रमिकों पर हुए 'हमले' के मामले में दर्ज हुआ केस

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 5, 2023 13:53 IST

तमिलनाडु भाजपा प्रमुख अन्नामलाई के खिलाफ चेन्नई पुलिस की साइबर क्राइम डिवीजन ने बिहार के श्रमिकों पर हुए कथित हमलों की अफवाह के मामले में आईपीसी की धारा 153, 153ए(1)(ए), 505(1)(बी) आईपीसी 505(1)(सी) के तहत केस दर्ज किया है।

Open in App
ठळक मुद्देतमिलनाडु भाजपा प्रमुख अन्नामलाई के खिलाफ साइबर क्राइम डिवीजन ने दर्ज किया केस पुलिस ने यह केस बिहार के श्रमिकों पर 'हमले' के बाद हिंसा भड़काने के आरोप में दर्ज किया हैकेस में अन्नामलाई के साथ भाजपा नेता प्रशांत उमराव सहित दो पत्रकारों को आरोपी बनाया गया है

चेन्नईबिहार के प्रवासी मजदूरों पर कथित हमले की अफवाह के मामले में तमिलनाडु पुलिस की साइबर क्राइम डिवीजन ने बड़ा एक्शन लेते हुए प्रदेश भाजपा प्रमुख अन्नामलाई के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार चेन्नई पुलिस की साइबर क्राइम डिवीजन ने बिहार के श्रमिकों पर हमलों की अफवाह के बाद हिंसा भड़काने और दो समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने के आरोप में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अन्नामलाई के खिलाफ आईपीसी की धारा 153, 153ए(1)(ए), 505(1)(बी) आईपीसी 505(1)(सी) के तहत केस दर्ज किया है।

इतना ही नहीं पुलिस ने इस विवाद में न केवल अन्नामलाई बल्कि यूपी भाजपा प्रवक्ता प्रशांत उमराव सहित दो पत्रकारों के खिलाफ भी जनसमुदाय को भड़काने के मामले में केस दर्ज किया है।

पुलिस का कहना है कि बिहार के श्रमिकों पर 'हमले' के कथित वीडियो वाले संदेश सोशल मीडिया ट्विटर के माध्यम से वायरल किये जा रहे हैं और उन्हीं में से एक ट्वीट में कथित तौर से दावा किया जा रहा है कि हिंदी बोलने के लिए बिहार के 12 प्रवासियों को तमिलनाडु में फांसी पर लटका दिया गया है और यह ट्वीट उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता प्रशांत उमराव की ओर से किया गया है। लेकिन पुलिस की ओर से अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि भाजपा अध्यक्ष अन्नामलाई के खिलाफ किस आधार पर केस दर्ज किया गया है।

जबकि इस विवाद में भाजपा अध्यक्ष अन्नामलाई द्वारा बीते शनिवार को बिहार के मजदूरों के संबंध में एक बयान जारी किया गया था। उन्होंने कहा था कि तमिलनाडु में बिहार से आने वाले मजदूर पूरी तरह से सुरक्षित हैं, लेकिन मुख्यमंत्री स्टालिन के नेतृत्व वाले डीएमके पार्टी और सरकार के अन्य गठबंधन दल के नेता उनके खिलाफ फैल रही नफरत के मुख्य कारण हैं।

इसके साथ ही अन्नामलाई ने यह भी कहा था कि सूबे में बिहार के मजदूरों पर हमले की झूठी अफवाहें गलत हैं और तमिल किसी भी तरह से उत्तर भारतीयों के खिलाफ "अलगाववाद" और "घृणा" का समर्थन नहीं करते हैं।

स्टालिन सरकार पर तीखा हमला करते हुए उन्होंने कहा, "डीएमके सांसद उत्तर भारतीयों पर अभद्र टिप्पणी करते हैं। एक डीएमके मंत्री ने उत्तर भारतीयों को पानीपुरी वाला कहा था और गठबंधन के सहयोगी उन्हें राज्य से बाहर निकालने की मांग करते हैं, जैसा कि आज हम देख रहे हैं।"

वहीं इस पूरे विवाद में तमिलनाडु पुलिस और प्रशासन की ओर से दावा किया जा रहा है कि मजदूरों पर हमले से संबंधित वायरल हो रहे वीडियो फर्जी हैं और वो वीडियो बहुत पुराने समय में तिरुपुर और कोयम्बटूर में हुई घटनाओं से संबंधित हैं। चेन्नई पुलिस ने साफ किया है कि कथिततौर पर हमले के तौर पर प्रचारित किये जा रहे दोनों ही मामलों में तमिलनाडु के लोगों और बिहार के श्रमिकों के बीच किसी तरह का कोई हिंसक संघर्ष नहीं हुआ है।

टॅग्स :Tamil NaduChennaiबिहारक्राइमCrimePolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारत अधिक खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की