दहेज हत्या के मामले में पति सहित ससुराल पक्ष के कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Published: January 21, 2021 04:25 PM2021-01-21T16:25:56+5:302021-01-21T16:25:56+5:30

Case filed against several in-laws, including husband, in dowry murder case | दहेज हत्या के मामले में पति सहित ससुराल पक्ष के कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

दहेज हत्या के मामले में पति सहित ससुराल पक्ष के कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

नोएडा (उप्र),21 जनवरी थाना कासना क्षेत्र के लडपुरा गांव में एक नवविवाहिता की कथित तौर पर दहेज के लिए हत्या कर दी गई।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) विशाल पांडे ने बताया कि थाना कासना क्षेत्र के लडपुरा गांव में रहने वाले रोहित का विवाह राधा (20) के साथ सात माह पूर्व हुआ था।

उन्होंने बताया कि बीती रात को राधा अपने घर में संदिग्ध अवस्था में पंखे से लटकी हुई पाई गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि मृतका के परिजनों ने इस मामले में उसके पति रोहित सहित ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है।

उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। अपर उपायुक्त ने बताया कि इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Case filed against several in-laws, including husband, in dowry murder case

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे