लाइव न्यूज़ :

वाह रे नेताजी! लॉकडाउन के दौरान बेटी की शादी कराने पर IUML नेता के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: March 30, 2020 05:55 IST

शादी समारोह में रशीद का बेटा भी शामिल हुआ जिसे कोरोना वायरस के संक्रमण की आशंका के चलते घर में पृथक रहने को कहा गया था। पुलिस के अनुसार माँ और बेटे पर मामला दर्ज किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे लॉकडाउन के दौरान अपनी बेटी की शादी कराने और घर में पृथक रखे गए अपने बेटे को शादी समारोह में शामिल होने देने के आरोप में इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) की एक नेता पर मामला दर्ज किया गया है।पार्टी की नेता नूरबीना रशीद ने नियमों का उल्लंघन करते हुए अपनी बेटी की शादी की जिसमें कथित तौर पर बहुत से लोग शामिल हुए।

कोझिकोडः लॉकडाउन के दौरान अपनी बेटी की शादी कराने और घर में पृथक रखे गए अपने बेटे को शादी समारोह में शामिल होने देने के आरोप में इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) की एक नेता पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पार्टी की नेता नूरबीना रशीद ने नियमों का उल्लंघन करते हुए अपनी बेटी की शादी की जिसमें कथित तौर पर बहुत से लोग शामिल हुए।

शादी समारोह में रशीद का बेटा भी शामिल हुआ जिसे कोरोना वायरस के संक्रमण की आशंका के चलते घर में पृथक रहने को कहा गया था। पुलिस के अनुसार माँ और बेटे पर मामला दर्ज किया गया है। नूरबीना का बेटा सुबिन रशीद 14 मार्च को अमेरिका से वापस आया था और उसे घर में पृथक रहने को कहा गया था। सुबिन 21 मार्च को अपनी बहन की शादी में शामिल हुआ था। 

पुलिस सूत्रों के अनुसार यह घर में पृथक रहने के नियमों का सरासर उल्लंघन था। उन्होंने कहा कि दर्ज शिकायत के अनुसार नूरबीना के घर पर हुए शादी समारोह में लगभग 50 लोग शामिल हुए थे। पुलिस ने आदेश का उल्लंघन कर शादी समारोह आयोजित कराने और उसमें शामिल होने के आरोप में नेता और उसके बेटे के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

हालांकि नूरबीना ने आरोपों से इंकार करते हुए कहा कि शादी समारोह में केवल दस से बीस लोग शामिल हुए थे। 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण