लाइव न्यूज़ :

पुलिसकर्मी से मारपीट के मामले में जिम मालिक, सहयोगियों के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: April 15, 2021 18:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल पुलिस ने ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी से मारपीट का वीडियो सामने आने के एक दिन बाद जिम के मालिक और उसके सहयोगियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को इस बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि उत्तम नगर इलाके में एक अप्रैल को पुलिसकर्मी से मारपीट की गयी थी।

वीडियो में दिख रहा है कि एक व्यक्ति अपने सहयोगियों के साथ मिलकर सुशील नामक पुलिसकर्मी से मारपीट कर रहा था।

अधिकारियों ने बताया कि वीडियो में एक और पुलिसकर्मी दिखा है जो जिम मालिक को रोकने का प्रयास कर रहा था।

बाबा हरिदास नगर थाने में तैनात सुशील, पेशे से प्रोपर्टी डीलर संजय गुप्ता नामक व्यक्ति के निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) के तौर पर तैनात थे।

एक अप्रैल को सुशील और गुप्ता के परिजन अश्विनी के बीच बहस हो गयी जिसके बाद गुप्ता के छोटे भाई रिंकू और उसके सहयोगी काकू ने मारपीट की।

पुलिस ने बताया कि 2016 और 2018 में संजय गुप्ता ने वसूली के दो मामले दर्ज कराए थे जिसके बाद उसे पीएसओ मुहैया कराया गया था।

पुलिस उपायुक्त (द्वारका) संतोष कुमार मीणा ने बताया, ‘‘दिल्ली पुलिस इस तरह के मामले को बहुत गंभीरता से लेती है। रिंकू गुप्ता, अश्विनी और काकू के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है और फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम भेजी गयी है।’’

उन्होंने कहा कि संजय गुप्ता को मुहैया कराए गए पीएसओ को वापस बुला लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर