लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः आपत्तिजनक बयान देकर फंसे बीजेपी के पूर्व विधायक, केस हुआ दर्ज

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: October 24, 2019 05:56 IST

पूर्व विधायक ने अपनी बेटी को लेकर मीडिया से बातचीत करते हुए आपत्तिजनक बयान दिया था, जिसे पुलिस ने संज्ञान में लेते हुए मामला दर्ज किया है. हबीबगंज पुलिस के अनुसार कमला नगर थाने में पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह ने 16 अक्तूबर को अपनी बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी. 

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के पूर्व विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह के लिए उनका बयान मुसीबत बन गया. सिंह द्वारा लव जिहाद पर दिए बयान को लेकर राजधानी के हबीबगंज थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है.भाजपा के पूर्व विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह द्वारा मंगलवार को संस्था गौरवी के कार्यालय पहुंचकर लव जिहाद को लेकर दिए आपत्तिजनक बयान के बाद हबीबगंज थाना पुलिस ने उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है. 

भाजपा के पूर्व विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह के लिए उनका बयान मुसीबत बन गया. सिंह द्वारा लव जिहाद पर दिए बयान को लेकर राजधानी के हबीबगंज थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है. भाजपा के पूर्व विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह द्वारा मंगलवार को संस्था गौरवी के कार्यालय पहुंचकर लव जिहाद को लेकर दिए आपत्तिजनक बयान के बाद हबीबगंज थाना पुलिस ने उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है. 

पूर्व विधायक ने अपनी बेटी को लेकर मीडिया से बातचीत करते हुए आपत्तिजनक बयान दिया था, जिसे पुलिस ने संज्ञान में लेते हुए मामला दर्ज किया है. हबीबगंज पुलिस के अनुसार कमला नगर थाने में पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह ने 16 अक्तूबर को अपनी बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी. 

उनकी बेटी को पुलिस के द्वारा ढूंढ कर भोपाल लाया गया, इसके बाद जेपी अस्पताल परिसर में गौरवी सेंटर काउंसलिंग के लिए भेजा गया था. अपनी बेटी से मिलने के बाद सुरेंद्रनाथ सिंह ने अस्पताल परिसर में ही पत्रकारों से बातचीत के दौरान कई बार आपत्तिजनक भाषा का उपयोग किया.

गौरतलब है कि पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह ने लवजिहाद, धर्म परिवर्तन और आतंकी संगठन के बारे में बोलते हुए आपत्तिजनक बयान दिया था. सिंह का इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से लगातार प्रसारित किया भी किया गया. 

पुलिस ने पूर्व विधायक के इस बयान पर भारतीय दंड विधान की धारा 153 (क) और विभिन्न वर्गों के बीच शत्रुता, घृणा, वैमनस्य पैदा या सप्रवर्तन करने वाला बयान दिया है इसलिए भारतीय दंड विधान की धारा 505 (2) के तहत दंडनीय अपराध प्रथम दृष्टया पाया गया है, इसलिए उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है.

यह बयान दिया था पूर्व विधायक ने

बेटी भारती के मुद्दे को लेकर पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ का बड़ा बयान सामने आया था. पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ ने बेटी भारती के साथ लव जिहाद का आरोप लगाया था. पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ ने कहा था बेटी का धर्म परिवर्तन करने की कोशिश की जा रही है. लव जिहाद का मतलब धर्म परिवर्तन होता है. ऐसा हुआ तो कत्ले आम होगा. पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ आरोप लगाते हुए कहा कि बेटी को नशे का आदि बनाया गया है. सुरेंद्र नाथ ने शासन को खुली चेतावनी देते हुए कहा कि लव जिहाद का प्रयास किया तो वो मुझे नहीं जानते.

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मध्य प्रदेशलव जिहाद
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील